MP के 68 कॉलेजों में AI सर्टिफिकेट कोर्स शुरू, IIT दिल्ली का मिलेगा सहयोग

mp-colleges-launch-ai-courses-with-iit-delhi

MP के 68 कॉलेजों में AI सर्टिफिकेट कोर्स शुरू, IIT दिल्ली का मिलेगा सहयोग

mp के 68 कॉलेजों में ai सर्टिफिकेट कोर्स शुरू iit दिल्ली का मिलेगा सहयोग

mp ai course colleges: भोपाल। मध्यप्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए रोजगारोन्मुखी शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। प्रदेश के 68 महाविद्यालयों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और फिनटेक आधारित सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे।यह पहल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन और उच्च शिक्षा मंत्री इन्दर सिंह परमार के नेतृत्व में उच्च शिक्षा विभाग द्वारा की जा रही है। इन पाठ्यक्रमों का संचालन IIT Delhi के सहयोग से किया जाएगा।

नए सत्र से मिलेगा छात्रों को लाभ

अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा अनुपम राजन ने बताया कि महाविद्यालयों में पारंपरिक विषयों के साथ-साथ अब रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण भी उपलब्ध कराया जाएगा। इससे विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ ही व्यावहारिक कौशल सीखने का अवसर मिलेगा और वे रोजगार के लिए अधिक तैयार हो सकेंगे।

Read More:- असम, केरलम और पुडुचेरी में वोटिंग जारी,CM रंगास्वामी ने डाला वोट

2000 छात्रों को प्रशिक्षण देने का लक्ष्य

उच्च शिक्षा विभाग ने इस वर्ष 2000 विद्यार्थियों को AI और फिनटेक विद AI के ऑनलाइन सर्टिफिकेट कोर्स के माध्यम से प्रशिक्षित करने का लक्ष्य रखा है। पहले चरण में यह लक्ष्य 1000 विद्यार्थियों का था, जिसे बढ़ाकर दोगुना कर दिया गया है।

इन कॉलेज को किया शामिल

प्रदेश के 68 महाविद्यालयों में ये कोर्स शुरू किए जाएंगे। इनमें 55 प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस और 13 स्वायत्त महाविद्यालय शामिल हैं। इस पहल का उद्देश्य केवल अकादमिक ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि छात्रों को नई तकनीकों के अनुरूप कौशल प्रदान करना है। AI और फिनटेक जैसे उभरते क्षेत्रों में प्रशिक्षण मिलने से छात्रों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ने की उम्मीद है।

Read Also:- Court grants bail to Malayalam director Ranjith in sexual harassment case, imposes strict conditions

संबंधित सामग्री

विदेशी बनाम देसी

देश-विदेश

विदेशी बनाम देसी

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

मध्य प्रदेश

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

लाइफ स्टाइल

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

देश-विदेश

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!

मनोरंजन

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!