भोपाल में बारिश,सीहोर में गिरे ओले:15 जिलों में अलर्ट

rain-in-bhopal-sehore-rain

भोपाल में बारिश,सीहोर में गिरे ओले:15 जिलों में अलर्ट

भोपाल में बारिशसीहोर में गिरे ओले15 जिलों में अलर्ट

Rain in Bhopal: मध्यप्रदेश में अप्रैल की शुरुआत के साथ ही मध्य प्रदेश के मौसम ने अचानक करवट ले ली है. तेज गर्मी से जूझ रहे प्रदेश को अब आंधी, बारिश और बिजली की चेतावनी का सामना करना पड़ेगा. मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिनों तक प्रदेश के अधिकांश जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं का दौर देखने को मिल रहा है. वहीं राजधानी भोपाल में भी दोपहर में अचानक मौसम बदला और गरज चमक के साथ बारिश देखने को मिली। अचानक बदले मौसम से लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली। वहीं सीहोर में मौसम का असर ज्यादा तेज नजर आया। यहां तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश में जमकर ओले गिरे।

[caption id="attachment_144469" align="alignnone" width="1031"]बारिश का दौर बारिश का दौर[/caption]

Rain in Bhopal: हल्की आंधी और ओले गिरने की संभावना जताई

  [caption id="attachment_144473" align="alignnone" width="1027"]2 अप्रैल 2 अप्रैल[/caption] [caption id="attachment_144474" align="alignnone" width="1032"]3 अपैल बारिश 3 अपैल बारिश[/caption]  

मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में जबलपुर, सिवनी, मंडला समेत 15 जिलों में ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा इंदौर, डिंडौरी, अनूपपुर, उमरिया, शहडोल, छिंदवाड़ा, रायसेन, शाजापुर, नीमच, मंदसौर और देवास में बिजली चमकने, हल्की आंधी और ओले गिरने की संभावना जताई है।

Rain in Bhopal: किसानों में फसलों को लेकर चिंता

बता दें की मंगलवार रात से ही प्रदेश के कई जिलों में मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया था। धार जिले के कुक्षी और मनावर में ओले गिरे थे। लगातार बदलते मौसम को देखते हुए प्रशासन और मौसम विभाग अलर्ट मोड पर हैं। किसानों में फसलों को लेकर चिंता का माहौल बना हुआ है।

दिन में गर्मी का असर भी...

आंधी, बारिश और ओलों के बीच गर्मी का असर भी दिखा। मंगलवार को नर्मदापुरम में तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। खजुराहो में 39.2 डिग्री, रतलाम-नौगांव में 39 डिग्री, दमोह में 39.1 डिग्री और खरगोन, रायसेन-उमरिया में 38 डिग्री रहा।

प्रदेश के 5 बड़े शहरों में भोपाल और जबलपुर में 37 डिग्री दर्ज किया गया। इंदौर-ग्वालियर में 36.6 डिग्री और उज्जैन में 36 डिग्री रहा।

संबंधित सामग्री

विदेशी बनाम देसी

देश-विदेश

विदेशी बनाम देसी

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

मध्य प्रदेश

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

लाइफ स्टाइल

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

देश-विदेश

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!

मनोरंजन

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!