रीवा में बीच सड़क पुलिसकर्मियों से मारपीट, वीडियो वायरल

rewa-viral-video-drunk-men-beat-police

रीवा में बीच सड़क पुलिसकर्मियों से मारपीट, वीडियो वायरल

रीवा में बीच सड़क पुलिसकर्मियों से मारपीट वीडियो वायरल

rewa viral video: मध्य प्रदेश के रीवा शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली एक घटना सामने आई है। यहां बीच सड़क शराब के नशे में धुत युवकों ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट कर दी। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

rewa viral video: सड़क पर गुत्थमगुत्था, पुलिसकर्मियों को पटककर पीटा

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ युवक पुलिसकर्मियों से भिड़ जाते हैं और उन्हें सड़क पर गिराकर मारपीट करते हैं। स्थिति इतनी बिगड़ जाती है कि दोनों पक्षों के बीच जमकर धक्का-मुक्की, गाली-गलौज और हाथापाई होने लगती है.एक दृश्य में एक युवक को काबू करने के लिए दो पुलिसकर्मी जूझते नजर आते हैं, लेकिन वह उन पर भारी पड़ता दिखता है।

rewa viral video: स्थानीय लोगों ने लगाए गंभीर आरोप

घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों की आवाज भी वीडियो में सुनाई दे रही है। कुछ लोग पुलिसकर्मियों पर भी नशे में होने का आरोप लगाते हुए उन्हें घेरते और विरोध करते दिखाई देते हैं.इस दौरान सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और राहगीरों ने पूरी घटना को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

घटना का वीडियो सामने आने के बाद यह तेजी से सोशल मीडिया पर फैल गया है। वीडियो में दिख रही झूमाझटकी और मारपीट ने स्थानीय प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

आरोपियों की तलाश जारी

मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने कहा कि घटना के समय पुलिस बल की कमी थी और कई पुलिसकर्मी चेकिंग व गश्त पर थे.उन्होंने बताया कि कुछ लोग नशे की हालत में पुलिस से उलझ गए और गाली-गलौज के साथ मारपीट की। सभी आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है।  

संबंधित सामग्री

विदेशी बनाम देसी

देश-विदेश

विदेशी बनाम देसी

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

मध्य प्रदेश

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

लाइफ स्टाइल

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

देश-विदेश

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!

मनोरंजन

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!