शादी समारोह में बैठक को लेकर सागर में पिता–पुत्र पर प्राणघातक हमला; पिता की मौत, बेटा नाज़ुक

sagar-murder-man-his-son-attacked-former-dies-latter-admitted-to-hospital

शादी समारोह में बैठक को लेकर सागर में पिता–पुत्र पर प्राणघातक हमला; पिता की मौत, बेटा नाज़ुक

शादी समारोह में बैठक को लेकर सागर में पिता–पुत्र पर प्राणघातक हमला पिता की मौत बेटा नाज़ुक

Sagar murder: मध्यप्रदेश के सागर जिले में एक शादी समारोह उस समय मातम में बदल गया, जब डांस कार्यक्रम के दौरान शुरू हुआ मामूली विवाद ने हिंसक झड़प का रूप ले लिया। कुर्सी पर बैठने को लेकर शुरू हुई कहासुनी ने देखते ही देखते खूनी रूप धारण कर लिया, जिसमें एक व्यक्ति की जान चली गई, जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।

डांस कार्यक्रम के दौरान शुरू हुआ विवाद

पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार, घटना शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के बम्होरी तिराहा के पास शनिवार देर रात हुई। बाग खैजरा रोड स्थित एक मैरिज गार्डन में शादी समारोह के दौरान डांसर्स का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान कुर्सी पर बैठने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया।

[caption id="attachment_141821" align="alignnone" width="1200"]Representative image Representative image[/caption]

सूत्रों ने बताया कि अनिल पांडेय और उनके परिजनों का प्रथम दुबे और बब्लू उर्फ रामअवतार पांडेय से विवाद हुआ। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया था, लेकिन दोनों पक्षों के बीच तनाव जारी रहा।

विवाद की खबर सुनकर पहुंचे पिता-पुत्र

कुछ देर बाद इस विवाद की जानकारी प्रदीप पांडे (40) और उनके बेटे रचित पांडेय को मिली। दोनों अपने गांव खैजरा बाग से बम्होरी तिराहा की ओर बाइक से रवाना हुए।

रात करीब 12 बजे जब वे ओवरब्रिज के पास पहुंचे, तो पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने उन्हें रोक लिया और गाली-गलौज शुरू कर दी।

लाठी, पत्थर और चेन से बेरहमी से किया हमला, दोनों हुए ज़ख़्मी

देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोपियों ने प्रदीप और रचित पर लाठियों, पत्थरों और साइकिल की चेन से हमला कर दिया। दोनों को सड़क पर ही बुरी तरह पीटा गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

पीछे आ रहे परिजन जब मौके पर पहुंचे, तो हमलावरों ने उन्हें भी निशाना बनाने की कोशिश की, लेकिन वे किसी तरह जान बचाकर भाग निकले।

[caption id="attachment_141822" align="alignnone" width="1200"]Representative image Representative image[/caption]

अस्पताल में प्रदीप ने तोड़ा दम, रचित को किया गया भोपाल रेफर

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने जांच के बाद प्रदीप पांडे को मृत घोषित कर दिया।

वहीं, गंभीर रूप से घायल रचित को पहले बीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत बिगड़ने पर उसे बेहतर इलाज के लिए भोपाल रेफर कर दिया गया।

पुरानी चुनावी रंजिश बनी कारण

पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों पक्ष एक ही गांव के रहने वाले हैं और सरपंच चुनाव के समय से उनके बीच पुरानी रंजिश चली आ रही थी। माना जा रहा है कि शादी में हुआ विवाद इसी दुश्मनी के कारण और बढ़ गया।

गांव में फैला तनाव, पुलिस की कड़ी निगरानी

हत्या की घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है |

संबंधित सामग्री

विदेशी बनाम देसी

देश-विदेश

विदेशी बनाम देसी

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

मध्य प्रदेश

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

लाइफ स्टाइल

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

देश-विदेश

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!

मनोरंजन

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!