आरोपी के छोटे भाई को थप्पड़ मारना किसान को पड़ा भारी,5 गोलियां मारकर की हत्या

satna-crime-news-murder

आरोपी के छोटे भाई को थप्पड़ मारना किसान को पड़ा भारी,5 गोलियां मारकर की हत्या

आरोपी के छोटे भाई को थप्पड़ मारना किसान को पड़ा भारी5 गोलियां मारकर की हत्या

Satna crime news: सतना में हिस्ट्रीशीटर बदमाश ने साथियों के साथ मिलकर किसान को 5 गोलियां मार दी। इनमें से दो गोलियां किसान की पीठ और एक-एक पेट, गर्दन और पसली में लगीं। इस हादसे में ज्यादा खून बह जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

[caption id="attachment_139006" align="alignnone" width="1186"]वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी और मृतक अभय वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी और मृतक अभय[/caption]

थाना इलाके के बारापत्थर गांव की है

घटना नागौद थाना इलाके के बारापत्थर गांव की है। हमलावरों ने किसान के बेटे पर भी फायरिंग की। जिससे वह गंभीर घायल है।घटना को लेकर पुलिस ने बताया की हत्याकांड को बारापत्थर निवासी चंदन यादव ने अंजाम दिया है। उस पर पहले से कई केस दर्ज हैं।

Satna crime news: बदमाश के छोटे भाई को मारे थे थप्पड़

पुलिस के अनुसार चंदन का छोटा भाई शरद यादव ग्रामीणों के साथ गाली-गलौज कर रहा था। अभय ने उसे डांटते हुए दो थप्पड़ मार दिए। इस बात से नाराज होकर शरद ने अपने भाई चंदन को फोन लगा दिया। अपमान का बदला लेने की बात कही।

अभय पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी

जिसके बाद चंदन अपने 5 साथियों के साथ बारापत्थर गांव पहुंचा। उस समय अभय अपने घर की छत पर टहल रहा था। चंदन ने पिस्टल निकालकर अभय पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। अभय को कुल 5 गोलियां लगीं। उसने वहीं दम तोड़ दिया।

इसके बाद चंदन ने अभय के छोटे बेटे राजा यादव को को फोन लगाकर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी।पुलिस ने अभय यादव के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मर्चुरी में रखवाया।

Satna crime news: अभय पर हत्या के दो मामलों समेत कई अपराध दर्ज

फिलहाल, नागौद समेत आसपास के थानों की पुलिस चंदन यादव और उसके साथियों की तलाश में जुटी है। ऐहतियातन गांव में पुलिस तैनात की गई है। पुलिस के मुताबिक, अभय उर्फ बब्लू यादव के खिलाफ भी हत्या के दो मामलों समेत कई अपराध दर्ज थे। वह जेल भी जा चुका था।

संबंधित सामग्री

विदेशी बनाम देसी

देश-विदेश

विदेशी बनाम देसी

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

मध्य प्रदेश

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

लाइफ स्टाइल

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

देश-विदेश

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!

मनोरंजन

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!