Singrauli Murder News: सिंगरौली में जादू - टोने के शक में किया डबल मॉर्डर!

singrauli-double-murder-news

Singrauli Murder News: सिंगरौली में जादू - टोने के शक में किया डबल मॉर्डर!

singrauli murder news सिंगरौली में जादू - टोने के शक में किया डबल मॉर्डर

Singrauli Murder News: मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के जियावन थाना क्षेत्र से सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है। एक गांव में देर रात डबल मर्डर से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस प्रशासन लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रही है।

बताया जा रहा है कि, जादू - टोने के शक के चलते हत्या की गई है।

2 की हत्या, 3 घायल

सिंगरौली जिले के जियावन थाना क्षेत्र के अंतर्गत आधी रात को 21 वर्षीय आरोपी छत्रपति सिंह ने संतान न होने और पत्नी के गर्भपात का जिम्मेदार पड़ोसियों को माना उसका मानना था वो लोग उसकी पत्नी पर जादू-टोना करते हैं। इस वजह से वो पिता नहीं बन पा रहा इसी शक के चलते उसने घर के सामने रह रहें 65 वर्षीय केवल सिंह और 50 वर्षीय फूलमती सिंह की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी।

इस हमले में 2 लोग गंभीर रुप से घायल

इस हमले में दो लोग गंभीर रुप से घायल है, जिनके नाम सुमित्रा सिंह और राम भजन हैं। दोनों का इलाज चल रहा है।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद को घर में कैद कर लिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

2 साल पहले ही आरोपी की हुई थी शादी

आरोपी की शादी 2 साल पहले ही हुई थी। उसकी पत्नी का गर्भपात हुआ और उसकी संतान नहीं हो रही थी, तो जादू - टोने के शक में पड़ोसियों पर हमला कर दिया, जिसमें से 2 लोगों की मौत हो गई। 2 गंभीर रुप से घायल हैं।

गांव में भय और तनाव का माहौल है। हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी को बरामद कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

   

संबंधित सामग्री

विदेशी बनाम देसी

देश-विदेश

विदेशी बनाम देसी

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

मध्य प्रदेश

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

लाइफ स्टाइल

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

देश-विदेश

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!

मनोरंजन

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!