Scam in PM Gram Sadak Yojana: सीहोर जिले के इछावर में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत सड़क तो बनी लेकिन सड़क बनने के एक दिन बाद ही उखड़ गई. ये हाल है सीहोर के इछावर की जहा 4 किलोमीटर लंबी इस सड़क के निर्माण में डामर की जगह 'काले तेल' का उपयोग किया जा रहा है.
[caption id="attachment_132878" align="alignnone" width="550"]
एक दिन की सड़क…बनने के अगले दिन हाथ से उखड़ी[/caption]
ग्रामीणों का कहना है कि इस सड़क में घोटाला किया जा रहा है.
बता दें की यह सड़क काला पीपल जागीर से लसूड़िया कांगर तक बनाई जा रही है. इसको लेकर ग्रामीणों ने मौके पर काम का निरीक्षण किया, जिसके बाद उन्होंने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर सवाल उठाए गए. रहवासियों का आरोप है कि ठेकेदार गुणवत्ता मानकों की अनदेखी कर रहा है.
[caption id="attachment_132879" align="alignnone" width="542"]

यही नहीं, नई सड़क पर अभी से दरारें आ गई हैं।[/caption]
Scam in PM Gram Sadak Yojana: ग्रामीणों का दावा- डामर नहीं, सिर्फ काला तेल लगाया
इस घोटाले के विरोध में ग्रामीण एकत्रित हुए और... धांधली के विरोध में सामूहिक रूप से सीएम हेल्पलाइन (181) पर शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि ठेकेदार और संबंधित अधिकारी कथित तौर पर मिलीभगत कर सरकारी धन का दुरुपयोग कर रहे हैं. निर्माण ठीक से कराया जाए। नहीं हुआ तो हम आंदोलन करेंगे.
READ MORE:
प्यार में धोखा, महिलाओं से नफरत, क्यों बना सुरेंद्र कटर मैन?