असम में नाबालिग की निर्मम हत्या

असम में नाबालिग से बेरहमी से रेप, फिर हत्या; सर कुचला, प्राइवेट पार्ट में डाली रॉड, 5 गिरफ्तार

असम के हैलाकांडी में 16 साल की लड़की की रेप के बाद हत्या। पांच आरोपी गिरफ्तार, मामले की जांच जारी।

By : रोहन उमक
असम में नाबालिग से बेरहमी से रेप, फिर हत्या; सर कुचला, प्राइवेट पार्ट में डाली रॉड, 5 गिरफ्तार

असम में नाबालिग से बेरहमी से रेप, फिर हत्या; सर कुचला, प्राइवेट पार्ट में डाली रॉड, 5 गिरफ्तार

असम के हैलाकांडी ज़िले में एक 16 साल की नाबालिग लड़की के साथ रेप के बाद उसकी निर्मम हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, यह वारदात शनिवार रात आलोइचेरा इलाके की है, जब परिवार के लोग पड़ोस में एक दावत में गए हुए थे। घर लौटने पर उन्हें बेटी का शव मिला, जिसे पहचानना भी मुश्किल था।

पोस्टमार्टम में हुई पुष्टि

सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (SSP) अमिताभ सिन्हा के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह साफ हो गया है कि हत्या से पहले पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया गया था। मामले में अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है; सोमवार को तीन किशोर (जिनमें एक 17 वर्षीय नाबालिग भी शामिल है), और बुधवार सुबह दो और आरोपी, मनोज दास उर्फ राजदीप दास (23) तथा सिराज दास (18)।

क्या थी हत्या की वजह?

जांच अधिकारियों को शक है कि इस भयावह वारदात के पीछे प्रेम-प्रसंग का एंगल हो सकता है। SSP सिन्हा ने बताया कि पीड़िता के दो आरोपियों से कथित प्रेम संबंध थे और यही रंजिश हत्या की वजह हो सकती है।

पीड़िता की मां के मुताबिक, बेटी भी दावत में शामिल हुई थी, लेकिन एक कजिन से बहस के बाद रात करीब साढ़े दस बजे अकेले घर लौट गई। परिवार करीब एक घंटे बाद घर पहुंचा तो मंजर दहला देने वाला था। मां ने रो-रोकर दोषियों के लिए फांसी की सजा मांगी, वहीं पीड़िता की बहन ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने वारदात के बाद शव को बुरी तरह क्षत-विक्षत कर दिया। उसके अनुसार, पीडिता के सर को बुरी तरह कुचला जा चुका था, और उसके प्राइवेट पार्ट में रॉड घुसा दी गयी थी |

गठित की गई SIT, कई कड़ी धाराएं लगीं

पुलिस के अनुसार, आरोपी पीड़िता को पहले से जानते थे और उन्हें मालूम था कि घर कब खाली रहेगा। घटनाक्रम और हर आरोपी की भूमिका स्पष्ट करने के लिए मोबाइल फोन व डिजिटल सबूतों की जांच की जा रही है। मामले की गहन पड़ताल के लिए एडिशनल SP (क्राइम) की अगुवाई में एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) बनाई गई है।

सभी पांच आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 65(1); 16 साल से कम उम्र की लड़की से रेप, और धारा 103(1) यानी हत्या के तहत केस दर्ज किया गया है। साथ ही POCSO एक्ट, 2012 की धारा 6 भी लगाई गई है, जो गंभीर यौन हमले से जुड़ी है। SSP सिन्हा ने स्पष्ट किया कि गैंगरेप की धाराएं फिलहाल नहीं जोड़ी गई हैं क्योंकि जांच अभी शुरुआती दौर में है।

प्रतीकात्मक तस्वीर

परिवार ने दोषियों के लिए मौत की सजा और मामले की सुनवाई फास्ट-ट्रैक कोर्ट में कराने की मांग की है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में रात के समय फायरिंग से दहशत, पुलिस जांच में जुटी,FIR में देरी का आरोप

भोपाल में रात के समय फायरिंग से दहशत, पुलिस जांच में जुटी,FIR में देरी का आरोप

भोपाल के कजलीखेड़ा में देर रात फायरिंग की घटना ने इलाके में दहशत फैला दी। पुलिस आरोपियों की पहचान और जांच में व्यस्त है।

शोपियां में 6 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, हैंड ग्रेनेड और हिजबुल के पोस्टर बरामद

शोपियां में 6 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, हैंड ग्रेनेड और हिजबुल के पोस्टर बरामद

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने आतंकी मददगारों सहित कई गिरफ्तारियां कीं, हथियार और विस्फोटक बरामद किए।

सूरत से कानपुर जा रही बस में भीषण आग ,खिड़की तोड़कर बाहर निकले यात्री

सूरत से कानपुर जा रही बस में भीषण आग ,खिड़की तोड़कर बाहर निकले यात्री

सरदारपुर में यात्री बस में आग लगने से बड़ा हादसा हुआ। यात्रियों ने खिड़कियां तोड़कर अपनी जान बचाई। ड्राइवर मौके से भाग गया, पुलिस जांच में जुटी।

चंडीगढ़ में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, संदिग्ध IED और हथियार बरामद

चंडीगढ़ में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, संदिग्ध IED और हथियार बरामद

चंडीगढ़ पुलिस ने सेक्टर-43 बस स्टैंड के पास IED और विस्फोटक सामग्री बरामद की है। तीन संदिग्धों को गिरफ्तार कर आतंकी गतिविधि की जांच शुरू की गई।

CM सुक्खू का BJP पर हमला, बोले- विधायकों की अकूत संपत्ति की निष्पक्ष जांच हो

CM सुक्खू का BJP पर हमला, बोले- विधायकों की अकूत संपत्ति की निष्पक्ष जांच हो

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने बीजेपी विधायकों की संपत्ति की जांच की मांग की, कहा- भ्रष्टाचार के जरिए अर्जित संपत्ति की होनी चाहिए निष्पक्ष जांच।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026