बड़ा खुलासा बंगाल एसटीएफ द्वारा

जंतर-मंतर प्रोटेस्ट में तोड़फोड़ का प्लान,जैश-ए-मोहम्मद ने रची थी साजिश

पश्चिम बंगाल एसटीएफ ने जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध मॉड्यूल का पर्दाफाश किया। संदिग्धों ने दिल्ली में हिंसा फैलाने का प्लान बनाया था।

By : शिवम् पांडेय
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट में तोड़फोड़ का प्लान,जैश-ए-मोहम्मद ने रची थी साजिश

जंतर-मंतर प्रोटेस्ट में तोड़फोड़ का प्लान

पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध मॉड्यूल के मामले में बड़ा खुलासा किया है। एसटीएफ के आईजी गौरव शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पूर्वी बर्धमान से गिरफ्तार संदिग्ध हमीम मंडल लगातार पाकिस्तान स्थित हैंडलर्स के संपर्क में था और दिल्ली के जंतर-मंतर में प्रस्तावित प्रदर्शन के दौरान पुलिस की वर्दी पहनकर हिंसा फैलाने की साजिश रच रहा था। मामले में उसकी कथित सहयोगी और गर्लफ्रेंड अर्पिता सरकार को झारखंड के साहिबगंज से गिरफ्तार किया गया है।

जंतर-मंतर में तोड़फोड़ का था प्लान 

STF के मुताबिक, पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स ने हमीम को CJP के छात्र प्रदर्शन में पुलिस की वर्दी पहनकर घुसने और वहां अशांति फैलाने का निर्देश दिया था। फिलहाल अदालत ने उसे 14 दिन की STF हिरासत में भेज दिया हैं। 


गर्लफ्रेंड अर्पिता सरकार गिरफ्तार 

अर्पिता सरकार को झारखंड के साहिबगंज जिले से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सर्विलांस  के जरिए उसकी लोकेशन का पता लगाया और कार्रवाई की। इसके बाद उसे पश्चिम बंगाल ले जाया गया, जहां उससे आगे पूछताछ की जाएगी। 

राज्य मंत्री के बेटे को हनी ट्रैप में फ़साने का था प्लान 

जांच में सामने आया है कि  मंत्री उमेश राय भी आतंकियों के निशाने पर थे। एसटीएफ का दावा है कि हमीम और उसकी सहयोगी अर्पिता  ने उमेश राय के बेटे को हनी ट्रैप में फंसाने की साजिश भी रची थी।

सोशल मीडिया चैट से खुली पोल 

पूछताछ में कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। जांच में पता चला है कि हमीम अपने हैंडलर्स से व्हाट्सएप, टेलीग्राम और अन्य मैसेजिंग ऐप के जरिए संपर्क में रहता था। एसटीएफ का दावा है कि वह एन्क्रिप्टेड चैट का इस्तेमाल करता था और युवाओ को अपने साथ जोड़ने का प्लान कर रहा था। 
 

संबंधित सामग्री

शोपियां में 6 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, हैंड ग्रेनेड और हिजबुल के पोस्टर बरामद

शोपियां में 6 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, हैंड ग्रेनेड और हिजबुल के पोस्टर बरामद

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने आतंकी मददगारों सहित कई गिरफ्तारियां कीं, हथियार और विस्फोटक बरामद किए।

दिल्ली-NCR में लगातार दूसरे दिन तेज बारिश, गुरुग्राम में वर्क-फ्रॉम-होम:यूपी में 4 की मौत

दिल्ली-NCR में लगातार दूसरे दिन तेज बारिश, गुरुग्राम में वर्क-फ्रॉम-होम:यूपी में 4 की मौत

उत्तर भारत के कई राज्यों में भारी बारिश जारी है। दिल्ली, यूपी, एमपी में जलभराव, ट्रैफिक जाम, फ्लाइट्स प्रभावित हुईं। मौसम विभाग ने रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया।

चंडीगढ़ में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, संदिग्ध IED और हथियार बरामद

चंडीगढ़ में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, संदिग्ध IED और हथियार बरामद

चंडीगढ़ पुलिस ने सेक्टर-43 बस स्टैंड के पास IED और विस्फोटक सामग्री बरामद की है। तीन संदिग्धों को गिरफ्तार कर आतंकी गतिविधि की जांच शुरू की गई।

भोपाल-दिल्ली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट 3 घंटे से ज्यादा लेट, VIP से आम यात्री तक परेशान

भोपाल-दिल्ली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट 3 घंटे से ज्यादा लेट, VIP से आम यात्री तक परेशान

एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX-1790 भोपाल से दिल्ली 3 घंटे देरी से उड़ान भरी, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी हुई।

भोपाल में  5वीं की छात्रा से दुष्कर्म, 52 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

भोपाल में 5वीं की छात्रा से दुष्कर्म, 52 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

भोपाल में 12 वर्षीय छात्रा के साथ 52 वर्षीय व्यक्ति द्वारा दुष्कर्म की घटना। आरोपी ने बच्ची को धमकाया भी था, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026