भारतीय मौसम अपडेट

कहीं बाढ़ जैसे हालात, कहीं झुलसा रही गर्मी; मानसून ने दिखाए दो रंग

कोलकाता और जयपुर में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, यूपी-बिहार में हीटवेव जारी, और मध्य प्रदेश के 15 पर्यटन स्थल बंद हुए।

By : नरेंद्र सिंह
कहीं बाढ़ जैसे हालात, कहीं झुलसा रही गर्मी; मानसून ने दिखाए दो रंग

देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। पश्चिम बंगाल और राजस्थान में तेज बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया है, जबकि उत्तर प्रदेश और बिहार के कई इलाके अब भी भीषण गर्मी और हीटवेव की चपेट में हैं। दूसरी ओर मध्य प्रदेश में मानसून की गतिविधियां तेज होने लगी हैं और सुरक्षा कारणों से इंदौर के कई पर्यटन स्थलों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।

जयपुर में आधे घंटे की बारिश से सड़कें जलमग्न

राजस्थान की राजधानी जयपुर में गुरुवार को हुई तेज बारिश ने शहर की रफ्तार थाम दी। करीब 30 मिनट में 50 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जिससे कई प्रमुख सड़कें पानी में डूब गईं। कई वाहन जलभराव में फंस गए और अनेक दुकानों व मकानों में पानी घुस गया। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान आंधी और बारिश की संभावना जताई है।

कोलकाता में अस्पताल तक पहुंचा बारिश का पानी

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में भी भारी बारिश के कारण हालात बिगड़ गए। करीब एक घंटे की बारिश के बाद शहर की मुख्य सड़कों पर एक फीट तक पानी भर गया। जलभराव के कारण यातायात प्रभावित हुआ और कई स्थानों पर लंबा जाम लग गया। सबसे चिंताजनक स्थिति तब सामने आई जब एसएसकेएम अस्पताल परिसर और वार्डों तक पानी पहुंच गया, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

मध्य प्रदेश में मानसून सक्रिय, इंदौर के 15 पर्यटन स्थल बंद

मध्य प्रदेश में मानसून ने दस्तक दे दी है और मौसम विभाग के अनुसार अगले दो से चार दिनों में यह पूरे प्रदेश को कवर कर सकता है। लगातार बारिश और संभावित हादसों को देखते हुए इंदौर प्रशासन ने 15 पर्यटन स्थलों पर 22 अगस्त तक पर्यटकों के प्रवेश पर रोक लगा दी है।प्रदेश के शाजापुर जिले में गुरुवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मौसम विभाग ने शुक्रवार को प्रदेश के 45 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। अनुमान है कि अगले दो दिनों में मानसून भोपाल और उज्जैन संभाग तक पहुंच जाएगा।

उत्तर प्रदेश में मानसून का इंतजार, हीटवेव का असर

उत्तर प्रदेश में मानसून सामान्य समय से करीब आठ दिन की देरी से पहुंच रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 28 जून तक मानसून के राज्य में प्रवेश करने की संभावना है। हालांकि कई जिलों में प्री-मानसून बारिश देखने को मिली है।इसके बावजूद प्रदेश के कुछ हिस्सों में गर्मी का प्रकोप जारी है। प्रयागराज गुरुवार को देश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बिहार में बारिश और तेज आंधी का अलर्ट

बिहार में मानसून की एंट्री हो चुकी है, लेकिन कई जिलों में अभी भी गर्म हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग ने 18 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की चेतावनी भी दी गई है।मौसम विभाग का अनुमान है कि 27 जून के बाद राज्य के अधिकांश हिस्सों में व्यापक बारिश शुरू हो सकती है, जिससे तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है।

संबंधित सामग्री

उज्जैन में सड़क से निकला फ्लाईओवर, लैंडिंग खेत में! निर्माण में गड़बड़ी से उठे सवाल

उज्जैन में सड़क से निकला फ्लाईओवर, लैंडिंग खेत में! निर्माण में गड़बड़ी से उठे सवाल

उज्जैन के सिंहस्थ 2028 प्रोजेक्ट में सड़क और पुल के अलाइनमेंट में बड़ी गड़बड़ी सामने आई, जिससे अतिरिक्त जमीन लेने की जरूरत पड़ सकती है।

पंजाब में 4 दिन स्कूल बंद, CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान; भारी बारिश के बीच बच्चों की सुरक्षा पर जोर

पंजाब में 4 दिन स्कूल बंद, CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान; भारी बारिश के बीच बच्चों की सुरक्षा पर जोर

पंजाब में भारी बारिश और खराब मौसम के चलते मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 27 से 30 अगस्त 2026 तक सभी स्कूलों को बंद रखने का फैसला लिया।

स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है करौंदा, जानिए इसके फायदे

स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है करौंदा, जानिए इसके फायदे

करौंदा, जो भारत में लोकप्रिय है, न केवल खाद्य संवर्धन में बल्कि आयुर्वेदिक उपयोग में भी महत्वपूर्ण है, जिसमें विटामिन सी और फाइबर समृद्ध होते हैं।

बारिश से हाहाकार: काशी डूबी, बिहार में बाढ़; MP के 21 जिलों में अलर्ट

बारिश से हाहाकार: काशी डूबी, बिहार में बाढ़; MP के 21 जिलों में अलर्ट

उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में बारिश और बाढ़ की गंभीर स्थिति। वाराणसी के 84 घाट डूबे, बिहार में 50 हजार लोग बाढ़ में फंसे।

प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में यूपीआई ने डिजिटल पेमेंट को दी नई रफ्तार: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में यूपीआई ने डिजिटल पेमेंट को दी नई रफ्तार: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

UPI ने अपनी 10वीं वर्षगांठ पर भारतीय डिजिटल अर्थव्यवस्था में अभूतपूर्व विस्तार किया, जिससे छोटे दुकानदारों से लेकर वैश्विक बाजार तक पहुंच बनी।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026