केरल में मानसून की तेज बारिश

मानसून 2026 तेजी से आगे बढ़ रहा मानसून, केरल में भारी बारिश का अलर्ट

दक्षिण-पश्चिम मानसून की बढ़ती तीव्रता के कारण केरल में भारी बारिश के आसार हैं। आईएमडी ने आने वाले दिनों में और अधिक बारिश की भविष्यवाणी की है।

मानसून 2026 तेजी से आगे बढ़ रहा मानसून, केरल में भारी बारिश का अलर्ट

दक्षिण-पश्चिम मानसून के और जोर पकड़ने के कारण, केरल में अगले दो दिनों में मानसून की बारिश तेज होने के आसार हैं। मौसम बुलेटिन के अनुसार, अगले सात दिनों के दौरान केरल में सात से 20 सेमी तक भारी से बहुत भारी बारिश होना का अनुमान है। राज्य में पहले ही कुछ स्थानों पर 12 सेमी से 20 सेमी तक बहुत भारी बारिश दर्ज की जा चुकी है, जो मानसून की बढ़ती तीव्रता को दर्शाती है।

परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले दो से तीन दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के कर्नाटक, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, गोवा और बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों सहित देश के अन्य हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। मानसून के जोर पकड़ने से केरल में लगातार बारिश होते रहने के आसार हैं।

आगामी दिनों में और बारिश होगी

संबंधित अधिकारी स्थिति पर कड़ी नजर रख रहे हैं और आवश्यकतानुसार वे सतर्कता और सलाह जारी कर सकते हैं है। लोगों विशेष रूप से निचले इलाकों और भूस्खलन-संभावित क्षेत्रों में रहने वालों को सतर्क रहने और आपदा प्रबंधन और स्थानीय अधिकारियों द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है। राज्य में मानसून अच्छी बारिश हुई है, लेकिन नवीनतम अनुमानों से संकेत मिलता है कि केरल में आगामी दिनों में और बारिश होगी।

भूस्खलन की आशंकाओं को लेकर चिंताएं बढ़ गई

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने छह और सात जून को राज्य भर में कुछ स्थानों पर भारी बारिश के आसार जताए हैं। अत्यधिक भारी बारिश के अनुमान से स्थानीय बाढ़, शहरी क्षेत्रों में जलभराव, नदी के जल स्तर में वृद्धि और संवेदनशील पहाड़ी क्षेत्रों, विशेष रूप से मानसून से संबंधित आपदाओं से ग्रस्त जिलों में भूस्खलन की आशंकाओं को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं।

संबंधित सामग्री

बारिश से हाहाकार: काशी डूबी, बिहार में बाढ़; MP के 21 जिलों में अलर्ट

बारिश से हाहाकार: काशी डूबी, बिहार में बाढ़; MP के 21 जिलों में अलर्ट

उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में बारिश और बाढ़ की गंभीर स्थिति। वाराणसी के 84 घाट डूबे, बिहार में 50 हजार लोग बाढ़ में फंसे।

जनता की सुविधा से कोई समझौता नहीं! CM धामी ने सड़कों की बदहाली पर ली बैठक, अक्टूबर से खुद करेंगे निरीक्षण

जनता की सुविधा से कोई समझौता नहीं! CM धामी ने सड़कों की बदहाली पर ली बैठक, अक्टूबर से खुद करेंगे निरीक्षण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में सड़कों की स्थिति में सुधार के लिए कड़े निर्देश दिए, जिसमें मानसून के बाद तत्काल काम शुरू करने का आदेश शामिल है।

भागलपुर बना सम्राट चौधरी का फोकस! 40 दिनों में चौथी बार पहुंचे

भागलपुर बना सम्राट चौधरी का फोकस! 40 दिनों में चौथी बार पहुंचे

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विकास, आस्था, शिक्षा, और बाढ़ प्रबंधन के मुद्दों पर भागलपुर की यात्राएँ की, जिससे उनके समर्पण और नजरिये का पता चलता है।

CM सुक्खू का BJP पर पलटवार, ‘व्हाइट पेपर’ से खुलेगा पिछली सरकार के कथित भ्रष्टाचार का राज

CM सुक्खू का BJP पर पलटवार, ‘व्हाइट पेपर’ से खुलेगा पिछली सरकार के कथित भ्रष्टाचार का राज

हिमाचल प्रदेश की विधानसभा में मानसून सत्र के दौरान राजनीतिक उठापटक जारी है। सीएम सुक्खू ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कई मुद्दों पर चर्चा की और व्हाइट पेपर कमेटी की जांच का उल्लेख किया।

शिवभक्ति में डूबा सीहोर, बारिश में भी नहीं रुके कांवड़ियों के कदम

शिवभक्ति में डूबा सीहोर, बारिश में भी नहीं रुके कांवड़ियों के कदम

सीहोर में प्रदोष के अवसर पर कांवड़ यात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। बारिश के बीच भी भक्ति की भावना अडिग रही, जयकारे और भजनों से गूंजा पूरा शहर।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026