मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया और केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात की। दोनों केंद्रीय मंत्रियों के साथ मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश में रोजगार, कौशल विकास और टेक्सटाइल सेक्टर को बढ़ावा देने से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।
मनसुख मांडविया से रोजगार और कौशल विकास पर चर्चा
आज नई दिल्ली में माननीय केंद्रीय श्रम एवं रोजगार और युवा कार्य व खेल मंत्री श्री @mansukhmandviya जी से भेंट की।
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) September 12, 2026
इस अवसर पर मध्यप्रदेश के विकास, युवाओं के कौशल विकास व राज्य में रोजगार के नए अवसरों के सृजन से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। pic.twitter.com/YkxKFhEiwv
केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में युवाओं के कौशल विकास और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। बैठक में प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के अधिक अवसर तैयार करने और केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के सहयोग से रोजगार एवं कौशल विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं को प्रभावी तरीके से आगे बढ़ाने पर विचार-विमर्श किया गया।
टेक्सटाइल सेक्टर में निवेश बढ़ाने पर फोकस
नई दिल्ली प्रवास पर आज माननीय केंद्रीय वस्त्र मंत्री श्री गिरिराज सिंह जी से आत्मीय भेंट की।
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) September 12, 2026
इस अवसर पर मध्यप्रदेश में वस्त्र एवं टेक्सटाइल उद्योग में निवेश, रोजगार सहित अन्य विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।@girirajsinghbjp pic.twitter.com/6WHKNAH7lO
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह से भी मुलाकात की। इस दौरान मध्यप्रदेश में टेक्सटाइल सेक्टर को गति देने और इस क्षेत्र में नए निवेश आकर्षित करने की संभावनाओं पर चर्चा हुई। बैठक में प्रदेश में टेक्सटाइल उद्योग के विस्तार, निवेश के नए अवसर और इस सेक्टर के जरिए रोजगार सृजन को बढ़ावा देने से जुड़े विषयों पर भी विचार किया गया।
दिल्ली में कई और मुलाकातें संभव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव देर शाम तक कुछ अन्य केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा संगठन के पदाधिकारियों से भी मुलाकात कर सकते हैं। बता दें कि मुख्यमंत्री 9 सितंबर को दुबई दौरे से लौटने के बाद करीब छह घंटे दिल्ली में रुके थे। इस दौरान उन्होंने कुछ केंद्रीय नेताओं से मुलाकात की थी और इसके बाद सागर जिले में जहरीली शराब से प्रभावित लोगों से मिलने पहुंचे थे। इसके बाद मुख्यमंत्री ने हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लिया। 11 सितंबर को इंदौर में ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ से जुड़ी कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ करने के बाद वे दिल्ली पहुंचे।
रोजगार और निवेश को लेकर सरकार का फोकस
मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे में रोजगार, कौशल विकास और औद्योगिक निवेश से जुड़े मुद्दों पर चर्चा को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर तैयार करने के साथ टेक्सटाइल जैसे क्षेत्रों में निवेश बढ़ाने पर राज्य सरकार का जोर है।