महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा

महाराष्ट्र में भीषण हादसा,ट्रक-बोलेरो की भिड़ंत में 3 बच्चों समेत 8 की मौत:रायपुर से नागपुर जाते वक्त हादसा

महाराष्ट्र के भंडारा जिले में ट्रक और वैन की टक्कर में 8 लोगों की मौत हो गई और 3 घायल हुए। हादसा नागपुर-रायपुर हाइवे पर हुआ।

By : दिव्या मिस्त्री
महाराष्ट्र में भीषण हादसा,ट्रक-बोलेरो की भिड़ंत में 3 बच्चों समेत 8 की मौत:रायपुर से नागपुर जाते वक्त हादसा

महाराष्ट्र के भंडारा जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया. जहा ट्रक और बोलेरो की टक्कर में 3 बच्चों समेत 8 लोगों की मौत हो गई और 3 लोग घायल हो गए। हादसे को लेकर पुलिस ने बताया कि हादसा सुबह करीब 4 बजे नागपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर पिंपलगांव सड़क के पास हुआ।

राहत-बचाव का काम शुरू किया

जानकारी के अनुसार सभी लोग छत्तीसगढ़ के रायपुर से नेशनल हाईवे-53 के रास्ते नागपुर जा रहे थे।और ट्रक में फंसे पिकअप को निकालने के लिए दो जेसीबी की मदद लेनी पड़ी। जिसके बाद घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव का काम शुरू किया गया।

10 सितंबर: वैन-ट्रक की टक्कर में 6 की मौत

बता दें कि इससे पहले गुरुवार को नांदेड जिले में नांदेड-भोकर रोड पर वैन और ट्रक की टक्कर हो गई थी। हादसे में 6 लोगों की मौत हुई थी, और 8 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे।

पुलिस के अनुसार हादसा शाम करीब 7 बजे सीताखंडी घाट के पास हुआ। टाटा मैजिक वैन नांदेड से भोकर की ओर जा रही थी, तभी सामने से आ रहे ट्रक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई।

घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया

टक्कर इतनी तेज थी कि वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। और हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और वैन में फंसे घायलों को बाहर निकाला। सभी घायलों को इलाज के लिए पास के ही अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

संबंधित सामग्री

भंडारा सड़क दुर्घटना पर CM विष्णु देव साय ने जताया गहरा शोक, मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना

भंडारा सड़क दुर्घटना पर CM विष्णु देव साय ने जताया गहरा शोक, मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना

महाराष्ट्र के नागपुर-रायपुर राजमार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के नागरिकों की मौत पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दुख व्यक्त किया।

मराठी बोलने से इनकार पर संजय दत्त की माफी, मंत्री को किया फोन: बोले- अच्छी मराठी आती है, मजाक था

मराठी बोलने से इनकार पर संजय दत्त की माफी, मंत्री को किया फोन: बोले- अच्छी मराठी आती है, मजाक था

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त ने मराठी भाषा पर दिए गए अपने बयान के लिए माफी मांगी है, जिसके बाद वह विवादों में घिर गए थे।

बिपाशा बसु की प्रोटीन ड्रिंक में दिखे कीड़े, FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे से मांगी मदद

बिपाशा बसु की प्रोटीन ड्रिंक में दिखे कीड़े, FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे से मांगी मदद

बिपाशा बसु ने दावा किया कि नए प्रोटीन पाउडर के डिब्बे में कीड़े मिले। उन्होंने महाराष्ट्र FDA के कमिश्नर तुकाराम मुंढे को टैग कर मामले में दखल देने की अपील की।

महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-बोलेरो की टक्कर, 3 बच्चों समेत 8 की मौत

महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-बोलेरो की टक्कर, 3 बच्चों समेत 8 की मौत

महाराष्ट्र के भंडारा जिले में नागपुर-रायपुर हाईवे पर ट्रक और बोलेरो की टक्कर में 3 बच्चों समेत 8 लोगों की मौत हो गई। तीन अन्य घायल हुए।

बागपत में श्रद्धालुओं से भरी कैंटर पलटी, 6 की मौत: 22 से ज्यादा घायल; राजस्थान से बदायूं लौट रहे थे

बागपत में श्रद्धालुओं से भरी कैंटर पलटी, 6 की मौत: 22 से ज्यादा घायल; राजस्थान से बदायूं लौट रहे थे

उत्तर प्रदेश के बागपत में रविवार रात को श्रद्धालुओं से भरी कैंटर के पलटने से 6 लोगों की मौत हो गई और 22 अन्य घायल हुए।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026