Muzaffarpur Hospital Fire: 4 Dead in ICU Blaze, 20

बिहार के मुजफ्फरपुर ICU में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 4 की मौत, 20 घायल

मुजफ्फरपुर के ICU में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने से दर्दनाक हादसा; 4 की मौत, कई गंभीर। रेस्क्यू ऑपरेशन और प्रबंधन की जांच जारी।

By : चंचल खेडकर
बिहार के मुजफ्फरपुर ICU में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 4  की मौत, 20 घायल

ICU में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, AC ब्लास्ट से फैली लपटें

सूत्रों और प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। आग लगते ही ICU में लगे एयर कंडीशनर में धमाका हुआ, जिससे आग तेजी से पूरे वार्ड में फैल गई। स्थिति इतनी भयावह हो गई कि पूरा ICU धुएं से भर गया और मरीजों को सांस लेने में भारी दिक्कत होने लगी।मुजफ्फरपुर में यह हादसा बुधवार रात करीब 3 बजे हुआ, जब अधिकतर मरीज गंभीर स्थिति में ICU में भर्ती थे।

5वीं मंजिल पर ICU, रेस्क्यू में आई भारी मुश्किलें

अस्पताल का ICU 5वीं मंजिल पर स्थित था, जिससे राहत और बचाव कार्य में काफी दिक्कतें आईं। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर खिड़कियों और दरवाजों के शीशे तोड़कर मरीजों को बाहर निकाला।दमकलकर्मियों और स्थानीय लोगों ने मिलकर कई मरीजों को स्ट्रेचर और हाथों के सहारे नीचे लाया।

मृतकों की पहचान और घायलों की स्थिति

अब तक जिन 4 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, उनमें शामिल हैं:

  • उदय कुमार (57)

  • शशांक कुमार (30)

  • गीता देवी

  • एक अन्य मरीज (पहचान प्रक्रिया जारी)

20 से अधिक मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है, जिनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

परिजनों के गंभीर आरोप: स्टाफ मौके से गायब

घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। परिजनों का आरोप है कि आग लगने के बाद डॉक्टर और स्टाफ मौके से गायब हो गए और मरीजों को उनके हाल पर छोड़ दिया गया।एक चश्मदीद के अनुसार, वार्ड में इतना घना धुआं था कि कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था और लोग जान बचाने के लिए चीख-पुकार कर रहे थे।

प्रशासन की कार्रवाई और जांच के आदेश

सम्राट चौधरी ने हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है।बिहार प्रशासन ने जांच टीम गठित कर दी है। जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अस्पताल की लापरवाही की जांच की जा रही है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।

 

संबंधित सामग्री

फ्रांस में 117 किमी/घंटे की रफ्तार से आया टॉरनेडो, 41 लोग घायल; 300 घरों को नुकसान, ट्रेन-फ्लाइट सेवाएं प्रभावित

फ्रांस में 117 किमी/घंटे की रफ्तार से आया टॉरनेडो, 41 लोग घायल; 300 घरों को नुकसान, ट्रेन-फ्लाइट सेवाएं प्रभावित

फ्रांस में आए शक्तिशाली टॉरनेडो से 41 लोग घायल हो गए और सैकड़ों घर क्षतिग्रस्त हुए। परिवहन सेवाएं भी प्रभावित हुईं, और राहत कार्य जारी है।

अमरावती के अस्पताल के NICU में आग, 3 नवजातों की मौत: 39 बच्चे थे भर्ती; वेंटिलेटर में धमाके के बाद आग लगने की आशंका

अमरावती के अस्पताल के NICU में आग, 3 नवजातों की मौत: 39 बच्चे थे भर्ती; वेंटिलेटर में धमाके के बाद आग लगने की आशंका

महाराष्ट्र के अमरावती में NICU में आग लगने से 3 नवजातों की मौत हो गई। CM फडणवीस ने हाईलेवल जांच के आदेश दिए हैं।

24 लोगों की जिंदगी खतरे में! ओडिशा के पास जहाज डूबा, रेस्क्यू ऑपरेशन तेज

24 लोगों की जिंदगी खतरे में! ओडिशा के पास जहाज डूबा, रेस्क्यू ऑपरेशन तेज

ओडिशा के पारादीप तट से दूर बंगाल की खाड़ी में MV Ocean Winner मालवाहक जहाज डूब गया। जहाज पर 24 क्रू सदस्य थे, दो को बचाया गया, बाकी की तलाश जारी है।

मुंबई में 22 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा गिरी, 2 की मौत: 5 घायल; भुलेश्वर में पंडाल तक ले जाते समय हुआ हादसा

मुंबई में 22 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा गिरी, 2 की मौत: 5 घायल; भुलेश्वर में पंडाल तक ले जाते समय हुआ हादसा

मुंबई के भुलेश्वर में गणेश प्रतिमा गिरने से दो लोगों की मौत हो गई और पांच घायल हुए। घायलों में दो बच्चियां भी शामिल हैं।

भोपाल के दीपशिखा हॉस्पिटल में आग से अफरा-तफरी, 21 मरीज दूसरे अस्पताल में शिफ्ट

भोपाल के दीपशिखा हॉस्पिटल में आग से अफरा-तफरी, 21 मरीज दूसरे अस्पताल में शिफ्ट

भोपाल के दीपशिखा हॉस्पिटल में आग लगने के बाद ICU सहित सभी मरीजों को सुरक्षित निकाला गया। आग शॉर्ट सर्किट से लगी थी।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026