भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम

BJP में बड़े फेरबदल की तैयारी, नितिन नवीन की नई टीम का हो सकता है ऐलान , इन नेताओं पर नजर

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन जल्द ही नई टीम की घोषणा कर सकते हैं, जिसमें अनुभवी और युवा नेताओं को शामिल किया जाएगा।

By : सोनिया रायकवार
BJP में बड़े फेरबदल की तैयारी, नितिन नवीन की नई टीम का हो सकता है ऐलान , इन नेताओं पर नजर

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर सकते हैं। पार्टी के संगठन में लंबे समय से प्रस्तावित बदलाव अब अंतिम चरण में बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नई टीम में पुराने और अनुभवी नेताओं के साथ युवा चेहरों को भी जगह देने की तैयारी है। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और अनुराग ठाकुर के नाम भी संभावित जिम्मेदारियों को लेकर चर्चा में हैं। हालांकि पार्टी की ओर से अभी इन नामों और पदों को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। नबीन जनवरी 2026 में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने थे और उनके अध्यक्ष बनने के बाद से नई टीम को लेकर लगातार अटकलें चलती रही हैं।

संगठन में युवा नेतृत्व को स्थान 

नई टीम को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की है कि संगठन में युवा नेतृत्व को कितना स्थान दिया जाएगा। रिपोर्ट्स में महिलाओं और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने की संभावना भी जताई जा रही है। भाजपा के संगठनात्मक ढांचे में राष्ट्रीय स्तर पर जिम्मेदारियां तय करते समय अलग-अलग राज्यों के राजनीतिक समीकरण और आगामी चुनावों को भी ध्यान में रखा जाता है। नितिन नबीन की टीम में बदलाव को इसी बड़ी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। पार्टी के सामने अगले विधानसभा चुनावों की तैयारी के साथ संगठन को राज्यों तक और मजबूत करने की चुनौती है। उत्तर प्रदेश भी इसमें अहम है, क्योंकि 2027 में वहां विधानसभा चुनाव होना है और पार्टी संगठन को अभी से चुनावी मोड में लाने की कोशिश कर रही है। नबीन हाल में उत्तर प्रदेश के सांसदों से मुलाकात कर जमीनी राजनीतिक स्थिति और कार्यकर्ताओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा भी कर चुके हैं।

इन नेताओं पर नजर

अनुराग ठाकुर और स्मृति ईरानी की संभावित वापसी को भी संगठन में अनुभव और चुनावी पहचान के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दोनों नेता केंद्र सरकार और पार्टी संगठन में पहले भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभा चुके हैं। स्मृति ईरानी भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुकी हैं और लंबे समय तक राष्ट्रीय संगठन से जुड़ी रही हैं। वहीं अनुराग ठाकुर भाजपा के वरिष्ठ युवा चेहरों में गिने जाते हैं और केंद्र में मंत्री के तौर पर भी काम कर चुके हैं। ऐसे में अगर दोनों को नई राष्ट्रीय टीम में जगह मिलती है तो पार्टी के संगठनात्मक काम में उनके राजनीतिक अनुभव का इस्तेमाल किया जा सकता है। अभी यह साफ नहीं है कि संभावित वापसी किस पद या जिम्मेदारी के साथ होगी।

भाजपा के भीतर संगठन में व्यापक फेरबदल 

कुछ रिपोर्ट्स में राष्ट्रीय महासचिवों के स्तर पर बदलाव और पूर्व मंत्रियों, महिलाओं तथा युवा नेताओं को ज्यादा जिम्मेदारी देने की संभावना बताई गई है। नितिन नबीन के सामने नई टीम बनाते समय अनुभवी नेताओं और नई पीढ़ी के चेहरों के बीच संतुलन बनाने की चुनौती रहेगी। पार्टी के संगठन में किसी नेता की जिम्मेदारी सिर्फ पद तक सीमित नहीं रहती, बल्कि उसे राज्यों में संगठन मजबूत करने, चुनावी रणनीति लागू करने और कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय जैसे काम भी देखने होते हैं। ऐसे में नई टीम में शामिल होने वाले नेताओं की भूमिका आने वाले महीनों में महत्वपूर्ण हो सकती है।

नितिन नबीन की जिम्मेदारियां

नबीन ने राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से पहले भी संगठन में कई जिम्मेदारियां संभाली हैं। वे भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव और बिहार में युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। इसके अलावा उन्हें अलग-अलग राज्यों में संगठनात्मक जिम्मेदारियां भी दी गई थीं। दिसंबर 2025 में उन्हें भाजपा का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया था और जनवरी 2026 में उन्होंने पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली। उनके कार्यकाल के शुरुआती महीनों में संगठन विस्तार और चुनावी तैयारियों पर लगातार जोर दिखाई दिया है। नई टीम के ऐलान के साथ यह भी साफ होगा कि नबीन किन नेताओं को अपने साथ संगठन के केंद्रीय ढांचे में आगे बढ़ाना चाहते हैं और किन क्षेत्रों को प्राथमिकता दी जा रही है।

संबंधित सामग्री

CM सुक्खू का BJP पर पलटवार, ‘व्हाइट पेपर’ से खुलेगा पिछली सरकार के कथित भ्रष्टाचार का राज

CM सुक्खू का BJP पर पलटवार, ‘व्हाइट पेपर’ से खुलेगा पिछली सरकार के कथित भ्रष्टाचार का राज

हिमाचल प्रदेश की विधानसभा में मानसून सत्र के दौरान राजनीतिक उठापटक जारी है। सीएम सुक्खू ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कई मुद्दों पर चर्चा की और व्हाइट पेपर कमेटी की जांच का उल्लेख किया।

लुधियाना नगर निगम की मीटिंग बनी अखाड़ा, AAP-BJP पार्षदों में हाथापाई

लुधियाना नगर निगम की मीटिंग बनी अखाड़ा, AAP-BJP पार्षदों में हाथापाई

लुधियाना नगर निगम बैठक में AAP और BJP पार्षदों के बीच जमकर विवाद हुआ, पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। वोटिंग 29 अगस्त को होगी।

केजरीवाल का BJP पर हमला, बोले- पंजाब और गुजरात के स्कूलों की तुलना कर लो, सब साफ हो जाएगा

केजरीवाल का BJP पर हमला, बोले- पंजाब और गुजरात के स्कूलों की तुलना कर लो, सब साफ हो जाएगा

अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के सरकारी स्कूलों में सुधार के लिए काम कर रहे भगवंत मान सरकार की प्रशंसा की और भाजपा पर पुरानी तस्वीरें शेयर करने का आरोप लगाया।

रीवा पुलिस स्टेशन में भाजपा नेता और पुलिस के बीच तीखी बहस

रीवा पुलिस स्टेशन में भाजपा नेता और पुलिस के बीच तीखी बहस

रीवा के सिविल लाइन थाने में भाजपा नेता बंसीलाल साहू और थाना प्रभारी के बीच तीखी बहस हुई, जब नेता एक आरोपी के समर्थन में थाने पहुंचे।

मोदी सरकार में इसी महीने बड़ा फेरबदल! 2 दर्जन से ज्यादा मंत्रियों के विभाग बदलने की चर्चा

मोदी सरकार में इसी महीने बड़ा फेरबदल! 2 दर्जन से ज्यादा मंत्रियों के विभाग बदलने की चर्चा

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में मंत्रिमंडल में बड़े फेरबदल की संभावना। दर्जनों मंत्रियों के विभाग बदलने के अलावा कई को नई जिम्मेदारियाँ मिल सकती हैं।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026