पीएम मोदी का गुजरात दौरा

PM मोदी का Gen-Z कनेक्ट, 35,200 करोड़ के प्रोजेक्ट्स की सौगात और मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट का आगाज!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वडोदरा में विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे और युवाओं से सीधा संवाद स्थापित करेंगे।

By : दिव्या मिस्त्री
PM मोदी का Gen-Z कनेक्ट, 35,200 करोड़ के प्रोजेक्ट्स की सौगात और मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट का आगाज!

गुजरात के वडोदरा में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक खास कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास के साथ प्रधानमंत्री का फोकस युवाओं पर भी रहेगा। कार्यक्रम में Gen-Z यानी नई पीढ़ी के युवाओं से पीएम मोदी सीधे संवाद करेंगे। इसे देखते हुए कार्यक्रम का मंच भी पारंपरिक आयोजनों से अलग और आधुनिक थीम पर तैयार किया गया है।

Y-Shape रैंप पर युवाओं से सीधा संवाद

कार्यक्रम के मंच के साथ Y-Shape का विशेष रैंप तैयार किया गया है। इसके आसपास बड़ी संख्या में युवा और छात्र मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री मोदी इसी रैंप पर चलते हुए छात्रों के बीच पहुंचेंगे और उनसे बातचीत करेंगे। माना जा रहा है कि इस दौरान युवा शिक्षा, रोजगार, तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और भविष्य की संभावनाओं से जुड़े सवाल पीएम के सामने रख सकते हैं।

35,200 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण-शिलान्यास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वडोदरा और आसपास के क्षेत्रों के लिए करीब 35,200 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं से क्षेत्र में बुनियादी ढांचे, कनेक्टिविटी और विकास को गति मिलने की उम्मीद है। कार्यक्रम के बाद पीएम मोदी नवसारी के लिए रवाना होंगे।

नवसारी में BJP कार्यालय का उद्घाटन

नवसारी पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री भारतीय जनता पार्टी के नए कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद उनका काफिला सूरत पहुंचेगा, जहां से प्रधानमंत्री मुंबई के लिए रवाना होंगे। गुजरात दौरे के दौरान पीएम मोदी का कार्यक्रम राजनीतिक और विकासात्मक, दोनों लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

मुंबई में Global Fintech Fest 2026

मुंबई में प्रधानमंत्री मोदी Global Fintech Fest 2026 का शुभारंभ करेंगे। यह दुनिया के प्रमुख वार्षिक फिनटेक सम्मेलनों में शामिल है। इस साल सम्मेलन की थीम ‘Potential to Impact: Agentic AI, Tokenisation, Quantum’ रखी गई है।

डिजिटल फाइनेंस में भारत का नेतृत्व

प्रधानमंत्री सम्मेलन को संबोधित भी करेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य डिजिटल भुगतान और वित्तीय समावेशन के क्षेत्र में भारत की भूमिका को और मजबूत करना है। साथ ही Agentic AI, Tokenisation और Quantum जैसी नई तकनीकों के जरिए वित्तीय व्यवस्था को अधिक भरोसेमंद, कनेक्टेड और समावेशी बनाने पर चर्चा होगी।

संबंधित सामग्री

PM मोदी के सेवा और जिम्मेदारी के 25 वर्षों के प्रति आभार का प्रकटीकरण है सेवा संकल्प अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

PM मोदी के सेवा और जिम्मेदारी के 25 वर्षों के प्रति आभार का प्रकटीकरण है सेवा संकल्प अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा की है कि मध्यप्रदेश में 'सेवा संकल्प अभियान' का आयोजन किया जाएगा, जो 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा।

सीएम योगी बोले- मोदी के साथ न वंश परंपरा थी, न विरासत, संघर्ष से बनाया मुकाम

सीएम योगी बोले- मोदी के साथ न वंश परंपरा थी, न विरासत, संघर्ष से बनाया मुकाम

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी के संघर्ष और उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें एक मजबूत नेता बताया।

छत्तीसगढ़ को रेल परियोजनाओं की बड़ी सौगात, 10,783 करोड़ से बढ़ेगा रेल नेटवर्क

छत्तीसगढ़ को रेल परियोजनाओं की बड़ी सौगात, 10,783 करोड़ से बढ़ेगा रेल नेटवर्क

केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ के रेल नेटवर्क को मजबूत करने के लिए 10783 करोड़ रुपये की लागत वाली तीन महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं की मंजूरी दी है।

विकास की बयार: CM धामी ने विकास कार्यों के लिए दी 86 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति, जानिए कहां कितना होगा खर्च

विकास की बयार: CM धामी ने विकास कार्यों के लिए दी 86 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति, जानिए कहां कितना होगा खर्च

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सड़क निर्माण, मंदिर सौंदर्यीकरण समेत विभिन्न विकास कार्यों के लिए ₹86 करोड़ की वित्तीय स्वीकृतियाँ दीं।

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह दिल्ली से बाहर:गुजरात के एकता नगर में आयोजन

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह दिल्ली से बाहर:गुजरात के एकता नगर में आयोजन

72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का आयोजन इस बार गुजरात के एकता नगर में होगा, जो पहली बार है कि यह समारोह नई दिल्ली से बाहर हो रहा है।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026