प्रदर्शन पाकिस्तान कश्मीर में तेज

POK में प्रदर्शन: लोग बोले - हम पाकिस्तान का हिस्सा नहीं, ₹1 करोड़ का इनामी शौकत नवाज गिरफ्तार

पाकिस्तान के कश्मीर में राजनीतिक और आर्थिक मुद्दों पर बढ़ते प्रदर्शन। JAAC नेताओं की गिरफ्तारी, आंदोलन को दबाने के प्रयास में सरकारी कार्रवाई तेज।

POK में प्रदर्शन: लोग बोले - हम पाकिस्तान का हिस्सा नहीं, ₹1 करोड़ का इनामी शौकत नवाज गिरफ्तार

प्रदर्शन पाकिस्तान कश्मीर में तेज

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर PoK में पाकिस्तान सरकार के खिलाफ प्रदर्शन तेज हो गए हैं। रावलकोट के ईदगाह ग्राउंड में हजारों लोग जुटे। उन्हेंने कहा कि PoK अब पाकिस्तान का हिस्सा नहीं है। यह प्रोटेस्ट जम्मू-कश्मीर अवामी एक्शन कमेटी (JAAC) की अगुआई में चल रहा है। 

600 से ज्यादा लोग गिरफ्तार

रिपोर्ट्स के मुताबिक, JAAC के प्रमुख नेता शौकत नवाज मीर को 2 साथियों के साथ धीरकोट के सांगर फत्तारे इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया। PoK में JAAC के 600 से ज्यादा नेता और कार्यकर्ताओं को भी हिरासत में लिया गया। शौकत नवाज मीर समेत JAAC के नेताओं की गिरफ्तारी की सूचना देने वालों के लिए पाकिस्तान सरकार ने 1 करोड़ के इनाम की घोषणा की थी।

दूसरा रास्ता चुनने को मजबूर

प्रदर्शन के दौरान JAAC नेता सरदार अमन खान ने कहा, ‘हमें आपके राशन की नहीं, बल्कि आपको हमारी जरूरत है। अगर जरूरी सामान की सप्लाई बंद रही तो लोग जिंदा रहने के लिए दूसरा रास्ता चुनने को मजबूर हो जाएंगे। उनका आरोप है कि पाकिस्तान सरकार आंदोलन को दबाने के लिए जानबूझकर जरूरी सामान की सप्लाई को रोक रही है।

क्यों हो रहा विरोध

रिपोर्ट के अनुसार, आंदोलन महंगाई, खाद्य संकट, बढ़ती कीमतों और स्थानीय प्रशासन के मुद्दों को लेकर शुरू हुआ था। अब यह पाक सरकार के खिलाफ राजनीतिक विरोध का रूप ले चुका है। हाल ही में पाक के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने रावलकोट और मीरपुर के लोगों को ‘असल कश्मीरी नहीं’ बताया था। इसके बाद विरोध और ज्यादा बढ़ गया।

JAAC के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं पर आतंकवाद विरोधी कानून के तहत केस भी दर्ज किए गए हैं। सरकार ने 5 जून को JAAC पर आतंकवाद विरोधी कानून के तहत बैन लगा दिया था। इसके बाद से इलाके में तनाव लगातार बढ़ रहा है।

संबंधित सामग्री

CJP का 48 घंटे का अल्टीमेटम खत्म होते ही CM भजनलाल का बड़ा एक्शन, जयपुर में हाईलेवल बैठक

CJP का 48 घंटे का अल्टीमेटम खत्म होते ही CM भजनलाल का बड़ा एक्शन, जयपुर में हाईलेवल बैठक

राजस्थान के जयपुर में CJP के अल्टीमेटम समाप्त होने के बाद सियासत में हलचल तेज हुई है। मुख्यमंत्री ने पुलिस और प्रशासन को सख्त निर्देश दिए।

शोपियां में 6 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, हैंड ग्रेनेड और हिजबुल के पोस्टर बरामद

शोपियां में 6 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, हैंड ग्रेनेड और हिजबुल के पोस्टर बरामद

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने आतंकी मददगारों सहित कई गिरफ्तारियां कीं, हथियार और विस्फोटक बरामद किए।

सुनीता आहूजा के सपोर्ट में आईं कश्मीरा शाह, बोलीं- अगर आज अपनी बात रख रही हैं तो कुछ गलत हुआ होगा

सुनीता आहूजा के सपोर्ट में आईं कश्मीरा शाह, बोलीं- अगर आज अपनी बात रख रही हैं तो कुछ गलत हुआ होगा

कश्मीरा शाह ने सुनीता आहूजा के लिए सार्वजनिक समर्थन की घोषणा की, गोविंदा के मामलों पर चर्चा के बीच परिवार की महिलाओं के साथ खड़ी होने का दावा किया।

केन-बेतवा लिंक परियोजना: अफवाहों का गुबार बनाम जमीनी हकीकत, जानिए दावों के पीछे का सच

केन-बेतवा लिंक परियोजना: अफवाहों का गुबार बनाम जमीनी हकीकत, जानिए दावों के पीछे का सच

केन-बेतवा लिंक परियोजना को लेकर विस्थापन, मुआवजे और पुनर्वास की गंभीर चर्चाएं और राजनीतिक विवाद बढ़ रहे हैं।

“पढ़ाई के लिए भोपाल आए कश्मीरी छात्रों ने लगाए धमकी और परेशान करने के आरोप, अब CM-DGP से लगाई सुरक्षा की गुहार!”

“पढ़ाई के लिए भोपाल आए कश्मीरी छात्रों ने लगाए धमकी और परेशान करने के आरोप, अब CM-DGP से लगाई सुरक्षा की गुहार!”

भोपाल के फार्मेसी छात्रों, जो कश्मीर से हैं, को धमकी दी गई। J&K स्टूडेंट्स एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री और DGP से हस्तक्षेप की मांग की।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026