शहजाद पूनावाला का इस्तीफा

‘पार्टी छोड़ रहा हूं, विचार नहीं’, शहजाद पूनावाला का BJP से इस्तीफा

BJP नेता शहजाद पूनावाला ने सभी पदों से अपना इस्तीफा सौंपा, पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन से स्वीकारने का अनुरोध किया।

By : शिवम् पांडेय
‘पार्टी छोड़ रहा हूं, विचार नहीं’, शहजाद पूनावाला का BJP से इस्तीफा

शहजाद पूनावाला का इस्तीफा

बीजेपी नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने एक बार फिर पार्टी के सभी पदों से अपना इस्तीफा सौंप दिया है। उन्होंने बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन से इस्तीफा स्वीकार करने का अनुरोध किया है। इससे पहले भी पूनावाला ने इस्तीफे की पेशकश की थी, लेकिन पार्टी ने उसे स्वीकार नहीं किया था। पूनावाला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर दोबारा इस्तीफा सौंपने की जानकारी दी।

वरिष्ठ नेताओं का आभार

पूनावाला ने अपने पोस्ट में बीजेपी और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, जेपी नड्डा और बीएल संतोष का मार्गदर्शन और समर्थन देने के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी और व्यापक संघ परिवार ने उन्हें जो अवसर और मंच दिया, उसके लिए वह हमेशा आभारी रहेंगे।

पिछला इस्तीफा नहीं हुआ था मंजूर

शहजाद पूनावाला ने इससे पहले 30 जुलाई 2026 को बीजेपी के सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने की पेशकश की थी। पार्टी ने उस समय उनका इस्तीफा तुरंत स्वीकार नहीं किया था और उनसे अपने फैसले पर दोबारा विचार करने का अनुरोध किया था। हालांकि, काफी सोच-विचार के बाद पूनावाला ने अब अपने फैसले को अंतिम बताते हुए फिर से इस्तीफा सौंप दिया है।

‘पार्टी छोड़ रहा हूं, विचार नहीं’

अपने इस्तीफे में पूनावाला ने कहा कि उन्होंने जरूरी आर्थिक और निजी परिस्थितियों के कारण यह फैसला लिया है। उन्होंने साफ किया कि वह पार्टी की व्यवस्था से अलग हो रहे हैं, लेकिन विचारधारा और व्यक्तियों से नहीं। उन्होंने अपने पत्र में कहा, “मैं पार्टी की व्यवस्था छोड़ रहा हूं, परंतु विचार और व्यक्ति नहीं।”

‘मैं हमेशा आभारी रहूंगा’

पूनावाला ने कहा कि किसी अन्य देश और किसी अन्य पार्टी में उनके जैसी कहानी संभव नहीं होती, जहां एक युवा पसमांदा मुस्लिम, जो किसी राजनीतिक परिवार से नहीं आता, उसे इतना अवसर मिले। उन्होंने बीजेपी में मिले मंच और अवसरों को अपने लिए महत्वपूर्ण बताया और पार्टी के प्रति आभार व्यक्त किया।

अब बीजेपी के फैसले पर नजर

पूनावाला ने बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन से अपने इस्तीफे को स्वीकार करने का अनुरोध किया है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि पार्टी उनके दोबारा सौंपे गए इस्तीफे पर क्या फैसला लेती है। उनके इस फैसले के बाद उनकी आगे की राजनीतिक भूमिका को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है।

संबंधित सामग्री

CM सुक्खू का BJP पर पलटवार, ‘व्हाइट पेपर’ से खुलेगा पिछली सरकार के कथित भ्रष्टाचार का राज

CM सुक्खू का BJP पर पलटवार, ‘व्हाइट पेपर’ से खुलेगा पिछली सरकार के कथित भ्रष्टाचार का राज

हिमाचल प्रदेश की विधानसभा में मानसून सत्र के दौरान राजनीतिक उठापटक जारी है। सीएम सुक्खू ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कई मुद्दों पर चर्चा की और व्हाइट पेपर कमेटी की जांच का उल्लेख किया।

लुधियाना नगर निगम की मीटिंग बनी अखाड़ा, AAP-BJP पार्षदों में हाथापाई

लुधियाना नगर निगम की मीटिंग बनी अखाड़ा, AAP-BJP पार्षदों में हाथापाई

लुधियाना नगर निगम बैठक में AAP और BJP पार्षदों के बीच जमकर विवाद हुआ, पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। वोटिंग 29 अगस्त को होगी।

केजरीवाल का BJP पर हमला, बोले- पंजाब और गुजरात के स्कूलों की तुलना कर लो, सब साफ हो जाएगा

केजरीवाल का BJP पर हमला, बोले- पंजाब और गुजरात के स्कूलों की तुलना कर लो, सब साफ हो जाएगा

अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के सरकारी स्कूलों में सुधार के लिए काम कर रहे भगवंत मान सरकार की प्रशंसा की और भाजपा पर पुरानी तस्वीरें शेयर करने का आरोप लगाया।

रीवा पुलिस स्टेशन में भाजपा नेता और पुलिस के बीच तीखी बहस

रीवा पुलिस स्टेशन में भाजपा नेता और पुलिस के बीच तीखी बहस

रीवा के सिविल लाइन थाने में भाजपा नेता बंसीलाल साहू और थाना प्रभारी के बीच तीखी बहस हुई, जब नेता एक आरोपी के समर्थन में थाने पहुंचे।

मोदी सरकार में इसी महीने बड़ा फेरबदल! 2 दर्जन से ज्यादा मंत्रियों के विभाग बदलने की चर्चा

मोदी सरकार में इसी महीने बड़ा फेरबदल! 2 दर्जन से ज्यादा मंत्रियों के विभाग बदलने की चर्चा

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में मंत्रिमंडल में बड़े फेरबदल की संभावना। दर्जनों मंत्रियों के विभाग बदलने के अलावा कई को नई जिम्मेदारियाँ मिल सकती हैं।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026