अब ATM से निकलेंगे 10, 20 और 50 रुपये के नोट, सरकार ने शुरू किया पायलट प्रोजेक्ट

atm-to-dispense-%e2%82%b910-%e2%82%b920-%e2%82%b950-notes-in-india-pilot-project

अब ATM से निकलेंगे 10, 20 और 50 रुपये के नोट, सरकार ने शुरू किया पायलट प्रोजेक्ट

अब atm से निकलेंगे 10 20 और 50 रुपये के नोट सरकार ने शुरू किया पायलट प्रोजेक्ट

ATM small notes India: आम तौर पर जब लोग एटीएम से पैसे निकालते हैं तो ज्यादातर 500, 200 या 100 रुपये के नोट ही हाथ में आते हैं। छोटे नोट यानी 10, 20 या 50 रुपये शायद ही कभी एटीएम से मिलते हों. लेकिन अब स्थिति बदलने वाली है.केंद्र सरकार ने छोटे मूल्यवर्ग के नोटों की उपलब्धता बढ़ाने के लिए एक पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया है। इस योजना के तहत कुछ खास एटीएम मशीनों में स्मॉल वैल्यू डिस्पेंसर लगाए जा रहे हैं, जिनसे 10, 20 और 50 रुपये के नोट भी निकाले जा सकेंगे.सरकार का कहना है कि इससे बाजार में छुट्टे पैसे की समस्या काफी हद तक कम हो सकती है।

ATM small notes India: सरकार ने दी सफाई

पिछले कुछ समय से बाजार में यह चर्चा चल रही थी कि छोटे नोटों की उपलब्धता कम हो रही है। दुकानदारों और आम लोगों को छुट्टे पैसे की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.इन्हीं सवालों के बीच सरकार ने संसद में स्थिति स्पष्ट की.राज्यसभा में एक प्रश्न के जवाब में पंकज चौधरी ने कहा कि देश में 10, 20 और 50 रुपये के नोटों की कोई कमी नहीं है। उन्होंने बताया कि इन नोटों की पर्याप्त मात्रा बाजार में मौजूद है।

ATM small notes India: एटीएम में पहली बार छोटे नोटों की व्यवस्था

सरकार के अनुसार, परंपरागत रूप से एटीएम मशीनों से छोटे मूल्यवर्ग के नोट नहीं निकाले जाते रहे हैं.लेकिन अब इस व्यवस्था में बदलाव किया जा रहा है। पायलट प्रोजेक्ट के तहत कुछ एटीएम में विशेष डिस्पेंसर लगाए जाएंगे ताकि ग्राहक 10, 20 और 50 रुपये के नोट भी निकाल सकें.यह प्रयोग सफल रहता है तो आगे चलकर इसे बड़े स्तर पर लागू किया जा सकता है।

जाने आरबीआई कैसे तय करता है नोटों की जरूरत

इस संबंध में Reserve Bank of India की भूमिका अहम होती है.आरबीआई समय-समय पर बाजार में नकदी की मांग का आकलन करता है। इसके बाद वह सरकार को अलग-अलग मूल्यवर्ग के नोटों की छपाई के लिए सिफारिश भेजता है.छोटे मूल्यवर्ग की नकदी की जरूरत को नोट और सिक्कों दोनों के माध्यम से पूरा किया जाता है।

संबंधित सामग्री

विदेशी बनाम देसी

देश-विदेश

विदेशी बनाम देसी

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

मध्य प्रदेश

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

लाइफ स्टाइल

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

देश-विदेश

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!

मनोरंजन

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!