Bhubaneswar Explosion: ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के सुंदरपाड़ा इलाके में भीषण विस्फोट ने पूरे क्षेत्र में दहशत फैला दी है। इस घटना का एक CCTV फुटेज सामने आया है, ये हादसा 27 जनवरी को हुआ जिसका वीडियो अब सामने आया है।
तेज धमाका, चीखते लोग
विस्फोट की भयावहता साफ देखी जा सकती है। जानकारी के अनुसार, मां-बेटा सहित 4 लोग किसी से बदला लेने के लिए छत पर बम बना रहे थे। इसी दौरान धमाका हो गया। इससे चार लोग बुरी तरह झुलस गए। इनमें 2 की मौत हो गई है। पूरी घटना पास में लगे CCTV में कैद हो गई है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि छत पर 4 पानी की टंकियां लाइन से रखी हैं। टंकियों के पीछे अचानक से धमाके के साथ धुएं का गुबार उठा। फिर लोग एक-एक कर भागते नजर आए।
[caption id="attachment_134600" align="alignnone" width="1341"]

धमाके के बाद झुलसे लोग[/caption]
Bhubaneswar Explosion: घायलों की पहचान
घायल हुए लोगों की पहचान शहनवाज मलिक (26), उसकी मां लिलातुन बीबी, मंगेतर तृप्तिमयी महल (23) और दोस्त अमीया मल्लिक (27) के रूप में हुई है। हादसे के बाद शहनवाज मलिक और उसकी मां की मौत हो गई है। वहीं 2 अन्य अभी भी जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं।
बदला लेने के लिए बना रहा था बम
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शहनवाज हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। वह किसी बदला लेने की नियत से छत पर देसी बम बना रहा था। उस वक्त परिवार के सदस्य भी उसके साथ थे। धमाका इतना तेज था कि आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आ गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर पूरी घटना की जांच कर रही है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए, NIA ने इस मामले को अपने हाथ में ले लिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को घटनास्थल से गनपाउडर भी मिला है, जिससे बम बनाने की आशंका और बढ़ गई है।