श्रीविग्रह मूर्ति स्थापना समारोह में पहुंचे CM धामी, बोले - संत-महात्मा, धर्मगुर...

cm-dhami-shri-vigrah-murti-sthapana-samaroh-haridwar

श्रीविग्रह मूर्ति स्थापना समारोह में पहुंचे CM धामी, बोले - संत-महात्मा, धर्मगुरु सनातन चेतना के प्रतीक

श्रीविग्रह मूर्ति स्थापना समारोह में पहुंचे cm धामी बोले - संत-महात्मा धर्मगुरु सनातन चेतना के प्रतीक

CM Dhami Haridwar Murti Sthapana: हरिद्वार के सप्तऋषि में ब्रह्मलीन संत स्वामी सत्यमित्रानंद जी महाराज की मूर्ति स्थापना समारोह में देशभर के नेता शामिल हो रहे हैं। श्रीविग्रह' (मूर्ति) स्थापना समारोह के दूसरे दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल हुए। CM धामी के अलावा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, स्वामी रामदेव समेत देश की कई दिग्गज हस्तियां पहुंची हैं। पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर कड़े इंतजाम किए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और CM डॉ. मोहन यादव ने जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वर आश्रम महाराज से आशीर्वाद लिया। दोनों मुख्यमंत्री और रामदेव बाबा से उन्होंने कई विषयों पर चर्चा की । श्रीविग्रह मूर्ति स्थापना समारोह में पहुंचे CM धामी दोनों मुख्यमंत्री और रामदेव बाबा से उन्होंने कई विषयों पर चर्चा की ।

‘संत समाज को दिखाते है दिशा’

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा -  संत-महात्मा, धर्मगुरु और श्रद्धालुजन सनातन चेतना के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रधर्म, सेवा, त्याग के लिए जीवन समर्पित करने वाले महापुरुष केवल संन्यासी नहीं, बल्कि राष्ट्र चेतना के दिव्य संत हैं, जो समाज को दिशा देते हैं।

लैंड जिहाद, लव जिहाद पर सख्ती

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने धर्मांतरण विरोधी कानून, सख्त दंगारोधी कानून और लैंड जिहाद, लव जिहाद और थूक जिहाद जैसी मानसिकताओं के खिलाफ कठोर कार्रवाई की। उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू कर सभी नागरिकों के लिए समान कानून सुनिश्चित किया गया, वहीं सख्त नकल विरोधी कानून से 28000 से ज्यादा युवाओं को पारदर्शी तरीके से सरकारी नौकरी मिली है।

CM Dhami Haridwar Murti Sthapana: रक्षा मंत्री, योगी होंगे शामिल

बता दे कि, शुक्रवार को मूर्ति स्थापना समारोह का समापन होगा, जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी CM बृजेश पाठक समेत कई अन्य नेता शामिल हो रहे हैं ।

संबंधित सामग्री

विदेशी बनाम देसी

देश-विदेश

विदेशी बनाम देसी

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

मध्य प्रदेश

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

लाइफ स्टाइल

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

देश-विदेश

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!

मनोरंजन

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!