IND vs WI Super 8: कोलकाता के ईडन गार्डन में वेस्टइंडीज के 196 रन्स के टारगेट का पीछा करते हुए भारत ने रविवार को टी20 विश्व कप सुपर-8 मुकाबले में West Indies cricket team को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली. इस जीत के साथ भारत ने टी20 विश्व कप इतिहास में अपना सबसे बड़ा लक्ष्य भी सफलतापूर्वक हासिल किया.
वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 195 रन बनाए। जवाब में भारत ने 19.2 ओवर में 5 विकेट खोकर 199 रन बनाते हुए 4 गेंद शेष रहते मैच अपने नाम कर लिया. 196 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत को Abhishek Sharma और Sanju Samson ने सधी हुई शुरुआत दिलाई. दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 29 रन की साझेदारी हुई। अभिषेक शर्मा 10 रन बनाकर आउट हुए. Ishan Kishan ने 6 गेंद में 10 रन बनाए, जबकि कप्तान Suryakumar Yadav 16 गेंद में 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे. Tilak Varma ने 15 गेंद में 27 रन का योगदान दिया. Hardik Pandya 14 गेंद में 17 रन बनाकर आउट हुए.
भारत के लिए सर्वाधिक 97 रन Sanju Samson ने बनाए. अब भारतीय टीम 5 मार्च को सेमीफाइनल में England cricket team से भिड़ेगी.
सुपर 8 के आखिरी मुकाबले में वेस्टइंडीज ने भारत को 196 रनों का टारगेट दिया। कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में करो या मरो का मैच खेला जा रहा है। T-20 वर्ल्ड कप का आखिरी सुपर-8 मैच भारत और वेस्टइंडीज के बीच हो रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए क्वार्टर फाइनल जैसा है। आज जीतने वाली टीम को सेमीफाइनल का टिकट मिल जाएगा और हारने वाली टीम का सफर खत्म हो जाएगा।
WI की पारी
9वें ओवर में वेस्टइंडीज ने पहला विकेट गंवाया। शाई होप 32 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद चेज 25 गेंदों पर 40 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
इसके बाद बुमराह ने हेटमायर को विकेटकीपर संजू सैमसन के हाथों कैच कराया। हेटमायर ने 27 रन बनाए। रदरफोर्ड 14 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। शेरफन रदरफोर्ड को हार्दिक पांड्या ने आउट किया।
इसके बाद मैदान में रोवमन पॉवेल और जेसन होल्डर उतरे और उन्होने पूरा मैच ही पलट दिया। शानदार बल्लेबाजी करते हुए होल्डर ने 21 पर 37 और पॉवेल ने 19 पर 34 रनों की पारी खेली।
वरुण-अभिषेक की खराब फील्डिंग
वेस्टइंडीज की तरफ से शाई होप और रोस्टन चेज ओपनिंग करने उतरे। टीम की शुरूआत काफी अच्छी रही। ओपनर्स को आउट करने के लिए भारतीय बॉलर्स को काफी मशक्त करनी पड़ी। तीसरे ओवर की दूसरी बॉल पर भारतीय फील्डर्स के पास रोस्टन चेज को रनआउट करने का अच्छा मौका था, लेकिन वरुण के गलत दिशा में थ्रो की वजह से ऐसा हो नहीं पाया।
5वें ओवर में वेस्टइंडीज के ओपनर रोस्टन को जीवनदान मिला। जसप्रीत की 5वीं बॉल पर अभिषेक शर्मा से रोस्टन चेज का कैच ड्रॉप हो गया। इसके बाद अभिषेक ने एक और कैच छोड़ा। इस बार 19वें ओवर में रोवमन पॉवेल को जीवनदान मिला।
[caption id="attachment_137980" align="alignnone" width="1156"]

अभिषेक ने छोड़ा आसान कैच[/caption]
IND vs WI Super 8: Playing 11
भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती।
वेस्टइंडीज: शाई होप (विकेटकीपर और कप्तान), रोस्टन चेज, शिमरोन हेटमायर, रोवमन पॉवेल, शेरफन रदरफोर्ड, अकील हुसैन, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोती और शमार जोसेफ।