India vs Zimbabwe Super 8: चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी-20 वर्ल्ड कप का 8वां सुपर-8 मैच खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडिया ने जिम्वाबे को 256 रनों का टारगेट दिया। अभिषेक शर्मा और हार्दिक के शानदार फिफ्टी ठोकी।
जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। मैच से पहले अनिरुद्ध रविचंदर ने परफॉर्म किया।
टूटे रिकॉर्ड
इस मुकाबले में एक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बन गया है। इंडिया T20 World Cup में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली टीम बन गई है। टीम ने इस पारी में जिम्वाबे के खिलाफ 17 छक्के लगाकर रिकॉर्ड बनाया।
19वें ओवर में इंडिया ने T-20 वर्ल्डकप के इतिहास में अपना सबसे बड़ा स्कोर बना लिया। पिछला रिकॉर्ड 218 रन का था, जो इंग्लैंड के खिलाफ 2007 में बना था। उस मैच में युवराज सिंह ने लगातार 6 छक्के लगाए थे। जिम्वाबे के खिलाफ इस मुकाबले में टीम इंजिया ने 256 रन बनाकर World Cup का दूसरे सबसे बड़ा टारगेट दिया। पहले पर श्रीलंका है।
छक्कों की बरसात
हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा ने चौको-छक्कों की बरसात कर दी। तिलक वर्मा 4 छक्के और 3 चौको के साथ 16 गेंदों पर 44 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं हार्दिक ने 4 छक्कों और 2 चौको की मदद से 23 गेंदों पर 50 रन ठोके।
[caption id="attachment_137360" align="alignnone" width="1333"]

तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या[/caption]
संजू लौटे, शर्मा की फिफ्टी
पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की तरफ से ओपनिंग संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने की। रिचर्ड नगारवा की पहली बॉल पर संजू सैमसन ने छक्का लगाकर खाता खोला। लेकिन चौथे ओवर में वे आउट हो गए। संजू सैमसन 15 गेंदों पर 24 रनों की पारी खेली।
[caption id="attachment_137359" align="alignnone" width="1328"]

संजू सैमसन की वापसी[/caption]
अभिषेक शर्मा ने इस मुकाबले में अर्धशतक लगाया। 4 छक्के और 4 चौकों की मदद से अभिषेक ने 55 रन बनाए। ईशान किशन 38 और कप्तान सूर्यकुमार यादव 33 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
India vs Zimbabwe Super 8: Playing 11
भारत: संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कैप्टन), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह।
जिम्बाब्वे: ब्रायन बेनेट, तदिवानाशे मारुमनी, सिकंदर रजा (कैप्टन), रायन बर्ल, डायन मायर्स, तिनोतेंदा मपोसा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, टिनोटेंडा मपोसा, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजरबानी।
टीम में बदलाव
भारतीय टीम 2 बदलावो के साथ उतरी। रिंकू सिंह की जगह संजू सैमसन को मौका मिला। वहीं वाशिंगटन सुंदर की जगह अक्षर पटेल को लिया गया।
साउथ अफ्रीका के सामने नहीं टिकी वेस्टइंडीज, 9 विकेट से जीती SA
SA vs WI Super 8: साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच हुए मेच को साउथ अफ्रीका ने 9 विकेट से जीत लिया है। Super 8 में नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने साउथ अफ्रीका को 177 रन का टारगेट दिया था। जिसे SA ने 16 ओवर में ही चेज कर लिया।

टारगेट का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका ने शानदार बल्लेबाजी की। ऑपनर एजन मार्करम 46 गेदों पर 82 रन बनाकर नाबाद रहे.
पूरी खबर..