International Water Day 2026: विश्व जल दिवस आज, जानिए क्यों मानया जाता है ये दिन...

international-water-day-2026-today

International Water Day 2026: विश्व जल दिवस आज, जानिए क्यों मानया जाता है ये दिन...

international water day 2026 विश्व जल दिवस आज जानिए क्यों मानया जाता है ये दिन

International Water Day 2026: आज विश्व जल दिवस है, यह हर साल 22 मार्च को दुनियाभर में मनाया जाता है। जल जीवन का आधार माना जाता है, इस दिन जल के संरक्षण और जल के महत्व के प्रति जागरुक करने के यह दिन जल संरक्षण के रुप में मनाया जाता है।

क्या है इस साल की थीम?

विश्व जल दिवस पर इस साल की थीम “जल और लैंगिक समानता” रखी गई है। इस थीम का मकसद पानी की कमी से हो रहे भेदभाव को दूर करना है।

जल ही जीवन, जानिए महत्व..

विश्व जल दिवस न केवल जल संरक्षण को बढ़ावा देता है, बल्कि हमें सोचने पर मजबूर करता है कि, जिंदगी में पानी बचाने और सुरक्षित रखने के लिए क्या कदम उठा सकते हैं।

आज की बढ़ती जनसंख्या, औद्योगिकीकरण और जल प्रदूषण के कारण पानी की कमी एक गंभीर समस्या है, हाल हि में इंदौर में दूषित पानी की वजह से कई लोगों की जान जा चुकी है। ऐसे में देश के हर नागरिक का कर्तव्य है। पानी का महत्व समझे और लोगों को समझाएं, जितनी जरुरत हो उतना इस्तेमाल करें। यही बता बच्चों को सिखाएं।

विश्व जल दिवस का इतिहास और महत्व

विश्व जल दिवस पहली बार 1993 में United Nations में मनाया गया था। इस दिन को मनाने की पहल 1992 में ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में आयोजित ‘अर्थ समिट’ में जल संरक्षण और पानी के सतत उपयोग को लेकर की गई थी।

तब से हर साल 22 मार्च को विश्व जल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर स्कूल, कॉलेज, शैक्षणिक संस्थान और सरकारी कार्यालयों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस दिन लोगों को पानी के महत्व और उसके संरक्षण के तरीकों के बारे में जागरूक किया जाता है।मो

PM मोदी ने किया खास पोस्ट

विश्व जल स्तर पर प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए जल का महत्व बताया। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि-

'जल हमारा जीवन है और यह हमारे ग्रह के भविष्य को आकार देता है। विश्व जल दिवस पर, आइए हम जल की प्रत्येक बूंद के संरक्षण और उसके ज़िम्मेदारीपूर्ण उपयोग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराएं। आज का दिन उन लोगों की सराहना करने का भी दिन है जो सतत विकास के तरीकों को अपनाते हैं, जागरूकता को बढ़ावा देते हैं और संरक्षण की संस्कृति को पोषित करते हैं।'

संबंधित सामग्री

विदेशी बनाम देसी

देश-विदेश

विदेशी बनाम देसी

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

मध्य प्रदेश

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

लाइफ स्टाइल

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

देश-विदेश

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!

मनोरंजन

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!