खामेनेई की मौत के बाद मोजतबा के हाथ ईरान की कमान

iran-new-supreme-leader-mojtaba-khamenei

खामेनेई की मौत के बाद मोजतबा के हाथ ईरान की कमान

खामेनेई की मौत के बाद मोजतबा के हाथ ईरान की कमान

ईरान की राजनीति में बड़ा और ऐतिहासिक मोड़ आ गया है. राजधानी तेहरान में हुए हवाई हमले में देश के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद अब उनके बेटे मोजतबा खामेनेई को ईरान का नया सुप्रीम लीडर घोषित कर दिया गया है.सरकारी मीडिया के मुताबिक 28 फरवरी को हुए हमले में खामेनेई के दफ्तर को सीधे निशाना बनाया गया था। इसी हमले में 86 वर्षीय नेता की जान चली गई। इसके बाद सत्ता हस्तांतरण की प्रक्रिया तेज़ी से पूरी की गई।

देश में 40 दिन के राष्ट्रीय शोक

सरकार ने देश में 40 दिन के राष्ट्रीय शोक और सात दिन की सार्वजनिक छुट्टियों का ऐलान किया है। बड़े शहरों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है , सरकारी इमारतों के बाहर अतिरिक्त बल तैनात हैं।

सुरक्षा कड़ी, सड़कों पर सन्नाटा

हमले के बाद तेहरान समेत कई बड़े शहरों में माहौल बदला-बदला सा है। सड़कों पर आम दिनों जैसी चहल-पहल नहीं दिख रही। सरकारी दफ्तरों और सैन्य ठिकानों के बाहर हथियारबंद जवान तैनात हैं.सरकार का कहना है कि हमला खास तौर पर सरकारी और रणनीतिक ठिकानों पर किया गया था। इसी वजह से अलर्ट लेवल अभी भी ऊंचा रखा गया है।

जाने कौन हैं मोजतबा खामेनेई

मोजतबा खामेनेई का जन्म 1969 में ईरान के धार्मिक शहर मशहद में हुआ था। उन्होंने धार्मिक वातावरण में पढ़ाई की और शुरुआती वर्षों में ही सत्ता के केंद्र के करीब माने जाने लगे.ईरान-इराक युद्ध के आखिरी दौर में उन्होंने रिवोल्यूशनरी गार्ड के साथ भी काम किया था। हालांकि उन्होंने कभी कोई औपचारिक बड़ा सरकारी पद नहीं संभाला, लेकिन लंबे समय से वे अपने पिता के सबसे भरोसेमंद सलाहकार माने जाते रहे.सेना और अर्धसैनिक बलों के साथ उनके संबंध मजबूत बताए जाते हैं, और यही वजह है कि मौजूदा हालात में उन्हें सत्ता संभालने में ज्यादा अड़चन नहीं आई।

संबंधित सामग्री

विदेशी बनाम देसी

देश-विदेश

विदेशी बनाम देसी

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

मध्य प्रदेश

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

लाइफ स्टाइल

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

देश-विदेश

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!

मनोरंजन

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!