ईरान ने पड़ोसी देशों से माफी मांगी, राष्ट्रपति बोले - हमला नहीं करेंगे

iran-president-apology-neighboring-countries-non-ag

ईरान ने पड़ोसी देशों से माफी मांगी, राष्ट्रपति बोले - हमला नहीं करेंगे

ईरान ने पड़ोसी देशों से माफी मांगी राष्ट्रपति बोले - हमला नहीं करेंगे

Iran president apology: ईरान और पूरे मिडिल ईस्ट में भड़क चुकी जंग के बीच ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने एक बयान जारी किया है। राष्ट्रपति ने कहा कि ईरान अब किसी भी पड़ोसी देश पर हमला नहीं करेगा। यह स्थिति तब तक लागू रहेगी जब तक कि ईरान पर होने वाला हमला पड़ोसी देश की जमीन से न किया जाए। ईरान के राष्ट्रपति नेकहा कि अमेरिका का बिना शर्त आत्मसमर्पण की मांग एक ऐसा सपना है जिसे उन्हें अपने साथ कब्र में ले जाना चाहिए।

ईरान की माफी

अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज आठवां दिन है। राष्ट्रपति पेजेशकियन ने पिछले कुछ दिनों में पड़ोसी देशों पर हुए हमलों के लिए उनसे माफी भी मांगी। उन्होंने कहा कि ईरान इन देशों के साथ तनाव बढ़ाना नहीं चाहता और आगे भी ऐसे हमलों से बचने की कोशिश करेगा। हालांकि, इसके कुछ देर बाद ही कतर की राजधानी दोहा में फिर एक धमाका हुआ।

[caption id="attachment_139320" align="alignnone" width="1335"]राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने माफी मांगी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने माफी मांगी[/caption]

ईरान पर सबसे बड़ा हमला

28 फरवरी को शुरू हुई जंग में अब तक ईरान इजराइल समेत मिडिल ईस्ट के 13 देशों को निशाना बना चुका है। वहीं, अमेरिका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा है कि आज रात ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस हमले का मकसद ईरान के मिसाइल लॉन्चर और मिसाइल बनाने वाली फैक्ट्रियों को नुकसान पहुंचाना है।

भारत में रुका ईरान का युद्धपोत

इधर, ईरान का एक युद्धपोत IRIS लावन भारत के कोच्चि बंदरगाह पर रुका हुआ है। सूत्रों के हवाले से बताया कि ईरान ने 28 फरवरी को तकनीकी खराबी आने के बाद भारत से मदद मांगी थी। भारत ने 1 मार्च को जहाज को कोच्चि में डॉक करने की अनुमति दी और इसके बाद 4 मार्च को यह कोच्चि बंदरगाह पर पहुंच गया। जहाज के 183 क्रू मेंबर फिलहाल कोच्चि में भारतीय नौसेना की सुविधाओं में ठहरे हैं।

[caption id="attachment_139327" align="alignnone" width="1287"]युद्धपोत IRIS लावन भारत के कोच्चि बंदरगाह पर रुका युद्धपोत IRIS लावन भारत के कोच्चि बंदरगाह पर रुका[/caption]

Iran president apology: शेयर बाजार बंद

ईरान के सरकारी मीडिया के मुताबिक देश का शेयर बाजार अगली सूचना तक बंद रखा जाने का फैसला किया गया है। मौजूदा सुरक्षा स्थिति और जारी सैन्य संघर्ष को देखते हुए यह कदम उठाया गया। अधिकारियों ने कहा है कि बाजार को फिलहाल तब तक बंद रखा जाएगा जब तक हालात ठीक नहीं हो जाते।

दुबई में फ्लाइट्स रद्द

इघर, संयुक्त अरब अमीरात की एयरलाइन एमिरेट्स ने घोषणा की है कि दुबई से आने-जाने वाली उसकी सभी उड़ानों को अगली सूचना तक रद्द कर दिया गया है। एयरलाइन ने कहा कि यह फैसला फिलहाल एहतियात के तौर पर लिया गया है और आगे की जानकारी मिलने तक उड़ानें रद्द रहेगी। बता दे कि आज सुबह इस एयरपोर्ट पर हवाई हमला हुआ था। इधर, इजराइली सेना ने घोषणा की है कि उसने ईरान की राजधानी तेहरान और इस्फहान पर हमलों की एक नई लहर शुरू कर दी है।

संबंधित सामग्री

विदेशी बनाम देसी

देश-विदेश

विदेशी बनाम देसी

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

मध्य प्रदेश

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

लाइफ स्टाइल

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

देश-विदेश

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!

मनोरंजन

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!