ईरान के लिए कश्मीरियों ने इकठ्ठा किए 18 करोड़, टेरर फंडिंग का खतरा

kashmir-18-crore-fund-iran-terror-funding-risk

ईरान के लिए कश्मीरियों ने इकठ्ठा किए 18 करोड़, टेरर फंडिंग का खतरा

ईरान के लिए कश्मीरियों ने इकठ्ठा किए 18 करोड़ टेरर फंडिंग का खतरा

Kashmir Iran fund collection: कश्मीर घाटी में ईरान के समर्थन में चंदा जुटाने का सिलसिला तेजी से बढ़ गया है। आधिकारिक अनुमान के मुताबिक अब तक करीब 17.91 करोड़ रुपये जमा किए गए हैं। इसमें लगभग 85% योगदान शिया समुदाय के लोगों का है। सबसे ज्यादा 9.5 करोड़ रुपये बडगाम से जुटाए गए हैं।

कश्मीरियों ने इकठ्ठा किए 18 करोड़

सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

चंदा जुटाने से देश की सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। आशंका जताई जा रही है कि इन पैसों का इस्तेमाल आतंकी फंडिंग में हो सकता है। यह फंडरेजिंग अभियान जकात और सदका के जरिए लिया जा रहा है। इसका उद्देश्य मौजूदा जंग से प्रभावित ईरानी नागरिकों की मदद करना बताया गया है। भारत में ईरानी दूतावास ने सीधे पैसे ट्रांसफर करने के लिए विशेष बैंक अकाउंट भी खोला है, जिसमें UPI के जरिए भुगतान की सुविधा दी गई। अधिकारियों का मानना है कि चंदे की राशि और ज्यादा हो सकती है।

फंड का दुरुपयोग

प्रशासन ने लोगों को सलाह दी है कि वे सीधे दूतावास के आधिकारिक माध्यमों से पैसा भेजें, ताकि जवाबदेही सुनिश्चित हो सके। सूत्रों ने यह भी बताया कि पहले भी चैरिटी के नाम पर जुटाए गए फंड के दुरुपयोग के मामले सामने आ चुके हैं। एजेंसियों का मानना है कि लोगों की भावना सच्ची है, लेकिन कई संदिग्ध संगठन नकद और अन्य रूपों में चंदा इकट्ठा कर रहे हैं। 

[caption id="attachment_143232" align="alignnone" width="932"]कश्मीरियों ने इक्ठ्ठा किया चंदा कश्मीरियों ने इक्ठ्ठा किया चंदा[/caption]

Kashmir Iran fund collection: लोगों से अपील

जांच में यह भी सामने आया है कि कुछ शिया धार्मिक नेताओं और संगठनों को ईरान से आर्थिक मदद मिलती है। इन फंड्स के जरिए कई गतिविधियां चलाई जाती हैं। अधिकारियों का कहना है कि बिना निगरानी के इस तरह का फंड फ्लो आगे चलकर राजनीतिक या फिर अन्य गतिविधियों को प्रभावित कर सकता है। इसके अलावा, घर-घर जाकर चंदा इकट्ठा करने की प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी आई है। नकद, आभूषण और अन्य सामान के रूप में लिए जा रहे दान के सही हिसाब और उपयोग को लेकर सवाल उठ रहे हैं। खुफिया एजेंसियों ने लोगों से अपील की गई है कि वो सतर्क रहें और सिर्फ विश्वसनीय माध्यमों से ही दान करें।

संबंधित सामग्री

विदेशी बनाम देसी

देश-विदेश

विदेशी बनाम देसी

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

मध्य प्रदेश

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

लाइफ स्टाइल

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

देश-विदेश

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!

मनोरंजन

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!