Lara Dutta Video Viral: अमेरिका- इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग के चलते दुबई से जाने वाली सभी फ्लाइट कैंसिल हो चुकी है। इस दौरान बॉलीवुड की जानी- मानी एक्ट्रेस लारा दत्ता वहां फंस हुई हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल वीडियो शेयर किया। बताया कि वहां का माहौल काफी तनाव भरा रहा है। और वो अपनी बेटी सायरा के साथ अभी दुबई में हैं।
दुबई में फंसी एक्ट्रेस
लारा ने बताया कि- 'वो एक ब्रांड से जुड़े काम के सिलसिले में दुबई गई थी, लेकिन वहां के हालात खराब होने की वजह से वो इंडिया वापस नहीं लौट पाईं। उन्होंने कहा कि - 'हम इस इजराइल-ईरान युद्ध की शुरुआत से ही दुबई में हैं। यूएई का दुबई पिछले तीन साल से मेरा घर जैसा है। मैं यहां काफी समय बिताती हूं। वह 28 तारीख को दुबई के एक स्टूडियो में शूट कर रही थीं। उसी दौरान उन्हें ऊपर से तेज धमाकों की आवाज सुनाई दी।'
लारा दत्ता हुई इमोशनल
एक्ट्रेस ने आगे कहा कि- “हमने ऊपर से धमाके सुने। हम स्टूडियो से बाहर भागे। वहां हमने देखा कि आसमान में मिसाइलों को बीच में ही रोका जा रहा था। पिछले कुछ दिन काफी तनाव वाले रहे हैं। मेरी बेटी मेरे साथ है। महेश काम के सिलसिले में बाहर थे, वह दुबई में नहीं थे।”
उन्होंने आगे कहा कि-
'हम थोड़ा नर्वस हैं और यह सब थोड़ा डराने वाला है। ऊपर कई फाइटर जेट उड़ते दिखे। कई तेज धमाकों की आवाजें सुनाई दीं। हम एक सुरक्षित इलाके में विला में रहते हैं, लेकिन धमाकों के समय खिड़कियां हिलने लगती हैं और दरवाजे भी हिलते हैं। यह स्थिति परेशान करने वाली होती है। हालांकि मुझे एक बार भी असुरक्षित महसूस नहीं हुआ।'
View this post on Instagram
A post shared by Lara Dutta Bhupathi (@larabhupathi)
'UAE सरकार रख रही सबका ध्यान'- लारा
लारा ने UAE सरकार की तारीफ की और कहा कि- “UAE सरकार ने बहुत अच्छा काम किया है। हर व्यक्ति को यहां सुरक्षित महसूस कराने की कोशिश की जा रही है। चाहे कोई भी किसी भी देश से हो, सभी का ध्यान रखा जा रहा है। यहां रहने वाले लोगों को लगता है कि उनकी परवाह की जाती है। सरकार पूरी कोशिश कर रही है कि सभी सुरक्षित रहें। मैं यह देखकर हैरान हूं कि यहां सामान्य लोग भी रोज अपना काम कर रहे हैं। मेरा माली भी रोज आकर लॉन की घास काटता है और पौधों को पानी देता है।”
जल्द मुंबई लौटना चाहती हैं लारा
लारा ने कहा कि - “हम फ्लाइट देख रहे हैं। ज्यादा फ्लाइट नहीं हैं, लेकिन कुछ फ्लाइट मिल रही हैं। एतिहाद और एमिरेट्स की फ्लाइट्स देख रहे हैं। हम कोशिश कर रहे हैं कि किसी तरह मुंबई लौट जाएं। बच्चों को इन हालात से ज्यादा डर लग रहा है। बड़े लोग खुद को संभाल लेते हैं, लेकिन बच्चों को समझाना पड़ता है।”
सुरक्षा के खास इंतजाम
उन्होंने कहा, “जब भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव हुआ था, तब मैं भारत में थी। उस समय हमने देखा कि हमारे देश ने लोगों की सुरक्षा के लिए अच्छा काम किया था। यहां भी वैसा ही महसूस होता है। कोई भी आम इंसान डर में जीने का हकदार नहीं है। उम्मीद है कि हालात जल्द सामान्य होंगे और सही फैसले लिए जाएंगे।”
ईरान-इजराइल तनाव से बंद हुआ एयरस्पेस
ईरान द्वारा इजराइल पर किए गए मिसाइल और ड्रोन हमलों के बाद मिडिल ईस्ट का एयरस्पेस सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया गया है। दुबई, जो दुनिया के सबसे व्यस्त एयरपोर्ट्स में से एक है, यहां से निकलने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को या तो कैंसल कर दिया गया या डायवर्ट किया गया।
दुबई में बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन हमला, बढ़ा खतरा
इजराइल-ईरान जंग के बीच मिडिल ईस्ट में हालात तेजी से बिगड़ रहे हैं, जिसका असर दुबई तक पहुंच गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुबई की आइकॉनिक इमारत बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन हमला हुआ, जिससे शहर में दहशत फैल गई। इस घटना ने न केवल स्थानीय निवासियों को प्रभावित किया बल्कि अंतरराष्ट्रीय यात्रा को भी ठप कर दिया।