LPG cylinder Parliament: बजट सत्र के दूसरे फेज में लोकसभा में पहली बार प्रश्नकाल बिना किसी हंगामे के पूरा हुआ। वहीं राज्यसभा में LPG सिलेंडर के संकट को लेकर विपक्ष ने सवाल उठाए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि पेट्रोलियम मंत्री ने लोकसभा में दावा किया कि LPG की कोई कमी नहीं है, लेकिन जमीनी हकीकत दावों को गलत साबित कर रही है। अगर सरकार वक्त रहते इंतजाम कर लेती, तो हालात इतने खराब नहीं होते।
आपदा में राजनीति
इस पर BJP सांसद जेपी नड्डा ने खड़गे को टोका। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आपदा में भी राजनीति करती है। इसके बाद भी मल्लिकार्जुन खड़गे ने बोलना जारी रखा। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि कांग्रेस नेता कभी जवाब नहीं सुनते है। लोकसभा में सदन की कार्यवाही शुरू होते ही कुछ विपक्ष ने अपने मुद्दे तुरंत उठाने की मांग की। इस पर स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि उन्हें दोपहर 12 बजे प्रश्नकाल खत्म होने के बाद बोलने का मौका मिलेगा।
[caption id="attachment_141337" align="alignnone" width="1137"]

नड्डा और खड़गे[/caption]
प्रश्नकाल के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया और गजेंद्र सिंह शेखावत ने सवालों के जवाब दिए। वहीं राज्यसभा में कार्यकाल पूरा होने पर रंजन गोगोई को विदाई दी गई।
देश लौटे भारतीय
इधर, नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू ने राज्यसभा में बताया कि मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच अब तक 2 लाख 19 हजार से ज्यादा लोग देश लौट चुके हैं। सवालों के जवाब में नायडू ने कहा कि उड़ानों की सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता है। जहां भी एयरस्पेस उपलब्ध हुआ, भारतीय एयरलाइंस ने उड़ानें संचालित कीं। उन्होंने बताया कि संबंधित देशों के एयर रेगुलेटर्स के साथ 24 घंटे संपर्क बनाए रखा गया, और जैसे ही उड़ानों के लिए स्लॉट मिला, भारतीय कंपनियों ने ऑपरेशन शुरू कर दिए।
कंगना का विपक्ष पर वार
LPG की कमी की खबरों को लेकर विपक्ष के विरोध पर BJP सांसद कंगना रनौत ने कहा कि विपक्ष देश में बेवजह घबराहट फैलाने का काम कर रहा है। मैं लोगों से अपील करती हूं कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसा रखें।
[caption id="attachment_141338" align="alignnone" width="1107"]

कंगना बोले - विपक्ष भ्रम फैला रहा[/caption]
LPG cylinder Parliament: अगले हफ्ते बैठक
संसद में अगले हफ्ते शनिवार और रविवार को बैठक होगी। राज्यसभा में सभापति CP राधाकृष्णन ने सोमवार को शून्यकाल शुरू होने से पहले यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस हफ्ते 19 और 20 मार्च को सदन में अवकाश रहेगा। इसकी भरपाई के लिए अगले हफ्ते 28 और 29 मार्च को संसद की बैठक होगी।