Sameer Rizvi 90 runs: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस ने 6 विकेट से मात दी। दिल्ली के रिजवी ने 93 रनों की पारी खेली। मुंबई ने दिल्ली को 163 रन का टारगेट दिया था। IPL में आज 2 मैच खेले जा रहे हैं। अ दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया। मुंबई ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 162 रन बनाए। पूरी खबर...
KL 1 पर आउट
टारगेट का पीछा करने उतरी दिल्ली की तरफ से KL राहुल और पाथुम निसंका ओपनिंग करने उतरे। लेकिन राहुल को 1 रन पर ही वापस लौटना पड़ा। दीपक चाहर ने पहले ही ओवर में दिल्ली को बड़ा झटका दे दिया। इसके बाद जसप्रीत बुमराह ने नीतीश राणा को रन आउट कर दिया। DC का यह लगातार दूसरे ओवर में दूसरा विकेट रहा। राणा खाता भी नहीं खोल पाए।
Sameer Rizvi 90 runs: रिजवी के 90 रन
दिल्ली कैपिटल्स के इम्पैक्ट प्लेयर समीर रिजवी नं 4 पर बल्लेबाजी करने उतरे। रिजवी ने शानदार पारी खेली। उन्होंने 51 गेंदों पर 90 रन बनाए। इसमें 7 छक्के और 7 चौके लगाए। समीर रिजवी ने अपना IPL का तीसरा अर्धशतक लगाया। उन्होंने 31 बॉल पर फिफ्टी पूरी की।
DC की दूसरी जीत
मिचेल सैंटनर ने दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका दिया। 10वें ओवर में पाथुम निसांका 44 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद मैदान में डेविड मिलर उतरे। 21 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं स्ट्ब्स 3 रन बनाकर नाबाद रहे। 8वें ओवर की पहली बॉल पर मिलर ने शानदार चौका जड़ा, और जीत दिलाई। ये दिल्ली की IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत थी।