SRH vs RCB IPL: IPL 2026 का पहला मैच RCB ने अपने नाम कर लिया। है। बेंगलुरु ने हैदराबाद को 6 विकेट से हराया।
विराट कोहली ने 69, देवदत्त पडिक्कल ने 61 और कप्तान रजत पाटीदार ने 31 रन बनाए। गेंदबाजी में जैकब डफी और रोमारियो शेफर्ड ने 3-3 विकेट लिए। SRH से कप्तान ईशान किशन ने 80, अनिकेत ने 43 और क्लासन ने 31 रन बनाए। हर्ष दुबे और जयदेव उनादकट को 1-1 विकेट मिला। डेविड ने 2 विकेट लिए।
सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 202 रन का टारगेट दिया। IPL 2026 पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है। बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। ईशान किशन ने 80 रनों की पारी खेली।
SRH की शराब शुरूआत
पहले बल्लेबाजी करने उतरी SRH की शुरूआत अच्छी नहीं रही। हैदराबाद के लिए ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा ओपनिंग करने उतरे। पहले ओवर की तीसरी गेंद पर RCB ने एक रिव्यू गंवा दिया। तीसरे ओवर में SRH ने 2 विकेट गंवा दिए। ओवर की पहली बॉल डफी ने शॉर्ट पिच फेंकी। अभिषेक शर्मा पुल करने गए, लेकिन जितेश शर्मा ने बेहतरीन कैच पकड़ लिया। अभिषेक ने 7 रन बनाए। इसी ओवर में ट्रैविस हेड भी आउट हो गए। हेड ने 11 रन बनाए।
5वें ओवर में SRH ने तीसरा विकेट भी गंवा दिया। डफी की गेंद पर नीतीश रेड्डी कैच आउट हो गए। नीतीश 1 रन ही बना सके।
किशन की शानदार पारी
कप्तान ईशान किशन ने टीम को संभाला। 12वें ओवर में कप्तान ईशान ने फिफ्टी लगा दी। किशन ने 27 गेंद पर हाफ सेंचुरी पूरी की। शानदार बल्लेबाजी करते हुए ईशान ने 38 गेंदों पर 80 रन ठोके। इसमें 5 छक्के और 8 चौके शामिल है। इसी के साथ ईशान के IPL में 3000 रन पूरे हो गए।
क्लासेन ने 31 रन, सलिल अरोड़ा 1, हर्ष दुबे 3, हर्षल पटेल 0, अनिकेत वर्मा ने 43 रन बनाए।
मृतकों को श्रद्धांजलि
IPL 2026 का 19वां सीजन शुरू होने से पहले प्लेयर्स, सपोर्ट स्टाफ और दर्शकों ने 2 मिनट का मौन रखा। 4 जून 2025 को RCB के विक्ट्री परेड के दौरान भगदड़ में 11 लोगों ने जान गंवा दी थी। मैच से पहले उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
[caption id="attachment_143790" align="alignnone" width="953"]

हमेशा खाली रहेगी 11 कुर्सियां[/caption]
IPL डेब्यू
RCB के 2 प्लेयर्स IPL 2026 में डेब्यू कर रहे हैं। मीडियम पेसर अभिनंदन सिंह और तेज गेंदबाज जैकब डफी को मौका मिला। वहीं हैदराबाद से सलिल अरोड़ा ने डेब्यू किया।
SRH vs RCB IPL: Playing 11
SRH: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर और कप्तान), हेनरिक क्लासन, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा।
RCB: विराट कोहली, फिलिप साल्ट, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी, सुयश शर्मा।