लॉ स्टूडेंट की हत्या फिर खुद को मारी गोली, एकतरफा प्यार ने ली जान!

tarn-taran-law-student-murder-suicide-one-sided-love

लॉ स्टूडेंट की हत्या फिर खुद को मारी गोली, एकतरफा प्यार ने ली जान!

लॉ स्टूडेंट की हत्या फिर खुद को मारी गोली एकतरफा प्यार ने ली जान

Law Student Murder Suicide: पंजाब के तरनतारन में लॉ स्टुडेंट ने अपने साथ पढ़ने वाली लड़की की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी छात्र ने पहले लड़की को गोली मारी फिर खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। पूरी घटना क्लास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। 

[caption id="attachment_133333" align="alignnone" width="1380"]मृतक छात्रा संदीप कौर मृतक छात्रा संदीप कौर[/caption]

पहले मर्डर फिर आत्महत्या

CCTV फुटेज में देखा जा सकता है कि लड़का 2 लड़कियों को बुलाकर लास्ट बेंच पर लाता है। वह पहले दोनों लड़कियों से कुछ बात करता है फिर जैसे ही वो लड़कियां जाने लगती है, लड़का अपने बैग से पिस्तौल निकालता है और एक लड़की को गोली मार देता है। अगले ही पल वह खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर लेता है।

वीडियो आया सामने

वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़के ने पहले लड़की के सिर से सटाकर गोली मारी, फिर अपनी कनपटी पर गोली दाग दी। इन दोनों के बीच मौजूद तीसरी लड़की कुछ समझ पाती उससे पहले ही 2 जानें जा चुकी थीं। इस दौरान क्लास में और भी बच्चे मौजूद थे। 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nation Mirror (@nationmirror)

Law Student Murder Suicide: दोनों की मौत

मृतक छात्रा संदीप कौर (20) है, वह लॉ कॉलेज में फर्स्ट ईयर की छात्रा थी। वहीं आरोपी छात्र तरनतारन का प्रिंसराज सिंह है, वह भी छात्रा के साथ एक ही क्लास में पढ़ता था। पुलिस ने लॉ कॉलेज को सील कर दिया है, साथ ही हत्या के कारणों की जांच कर रही है। वहीं लड़की की मां का कहना है कि कॉलेज से उन्हें कहा गया कि छोटा सा झगड़ा हुआ और उनकी बेटी को चोट लगी है। लकिन जब वह कॉलेज पहुंचे तो उनकी बेटी मरी पड़ी थी। पुलिस के मुताबिक अभी घटना के पीछे की वजह सामने नहीं आई। शुरुआती तौर पर इसे एकतरफा प्यार से जोड़ा जा रहा है। 

[caption id="attachment_133334" align="alignnone" width="1375"]घटना के बाद बैंच पर पड़ा आरोपी का पिस्टल घटना के बाद बैंच पर पड़ा आरोपी का पिस्टल[/caption]

एकतरफा प्यार में ली जान!

पुलिस का मानना है कि छात्र ने वेलेंटाइन वीक में छात्रा को प्रपोज किया था लेकिन उसने इनकार कर दिया। जब छात्रा राजी नहीं हुई तो प्रिंसराज ने ये कदम उठाया। इस दौरान जो छात्र वहां मौजूद छात्रा यह देखकर वह बाहर भागी और कॉलेज मैनेजमेंट को बताने के लिए पहुंची। इसी दौरान बाकी छात्र-छात्राएं भी वहां आ गए, और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। गोली लगते ही छात्रा की मौत हो गई। वहीं लड़के को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी भी मौत हो गई। 

जांच में लगी पुलिस

Law Student Murder Suicide: पुलिस जांच कर रही है कि युवक पिस्टल कहां से लाया। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं उसके पिता के पास लाइसेंसी पिस्टल तो नहीं है। अगर ऐसा न हुआ तो फिर यह पिस्टल अवैध हो सकती है। इसकी भी जांच की जा रही है। परिजनों ने शासन से मांग की है कि कॉलेज प्रबंधन पर कार्रवाई हो।

Kanker Girlfriend Murdered News: दोस्तों के साथ मिलकर प्रेमी ने की गर्लफ्रैंड की हत्या, 2 महिने बाद मिला कंकाल!

Kanker Girlfriend Murdered News: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से एक सनसनी खेज मामला सामने आ रहा है, जहां एक प्रेमी ने अपने दोस्तो के साथ मिलकर बेरहमी से हत्या कर दी।

बताया जा रहा है कि, गर्लफ्रैंड बार – बार शादी करने का दबाव बना रही थी, जिससे प्रेमी ने परेशान होकर उसकी हत्या करने का प्लान बनाया। और खेत में ले जाकर हत्या कर दी, इस घटना में आरोपी के साथ दो दोस्त भी शामिल थे।

मौत के दो महिने बाद इस घटना का खुलासा हुआ। दरअसल, 22 जनवरी 2026 के दिन पखांजूर थाना क्षेत्र के बड़े कापसी गांव के रनोबाई उसेंडी की खेत में एक मानव कंकाल मिला, जिसके बाद ग्रामीणों ने वहां किसी वारदात की आशंका जताई। लोगों ने फौरन पखांजूर थाना की पुलिस को सूचना दी। पूरी खबर...

संबंधित सामग्री

विदेशी बनाम देसी

देश-विदेश

विदेशी बनाम देसी

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

मध्य प्रदेश

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

लाइफ स्टाइल

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

देश-विदेश

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!

मनोरंजन

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!