Strom Odisha Atal Tunnel: मौसम विभाग ने उत्तर, पूर्वोत्तर, दक्षिण के 25 राज्यों मेंआंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड, UP, बिहार, झारखंड, बंगाल और ओडिशा में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। इन राज्यों में 40–50kmph की रफ्तार से हवा चल सकती है। साथ ही ओले गिरने की भी संभावना है।
तूफान ने मचाई तबाही
इधर ओडिशा के मयूरभंज जिले में तूफान ने भारी तबाही मचाई। तेज हवाओं से पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए और कई घर क्षतिग्रस्त हो गए। तूफान का असर इतना तेज था कि एक ऑटो-रिक्शा हवा में उछलकर तालाब में जा गिरा। रिपोर्ट के मुताबिक, इस आंधी में 70 से अधिक घरों को नुकसान पहुंचा है।
[caption id="attachment_141282" align="alignnone" width="1119"]

मयूरभंज जिले में तूफान ने भारी तबाही मचाई।[/caption]
2 लोगों की मौत
तूफान की वजह से 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ओडिशा सरकार ने मयूरभंज जिले के करंजिया इलाके में नॉरवेस्टर (कालबैशाखी) तूफान से हुई घटना में जान गंवाने वाले 2 लोगों के परिवारों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की। तेज तूफान के कारण 70 से ज्यादा घरों को नुकसान पहुंचा है।
4-4 लाख की सहायता राशि
मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने इस दुखद गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। यह मुआवजा सरकार की राहत योजना के तहत स्वीकृत किया गया है, क्योंकि खराब मौसम और तेज आंधी-तूफान से इलाके में भारी नुकसान हुआ। मुख्यमंत्री ने घायलों को मुफ्त इलाज उपलब्ध कराने का भी आदेश दिया है। अधिकारियों को स्थिति पर लगातार नजर रखने और प्रभावित लोगों को हर संभव मदद देने को कहा गया है।
अटल टनल में फंसे पर्यटक
इधर, हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में बर्फ देखने गए टूरिस्ट पूरी रात अटल टनल रोहतांग में फंसे रहे। बर्फबारी के कारण सड़क पर फिसलन बढ़ने से ट्रैफिक रोक दिया गया। टनल में करीब हजार गाड़ियां फंसी हुई थी।
[caption id="attachment_141283" align="alignnone" width="1131"]

टूरिस्ट पूरी रात अटल टनल रोहतांग में फंसे रहे।[/caption]
Strom Odisha Atal Tunnel: ओले और बारिश
इधर, सिक्किम के कई इलाकों में तूफान के साथ मूसलाधार बारिश हुई। कई जगहों पर पेड़ और बिजली पोल तक गिर गए। रकडोंग काफर इलाके में पेड़ गिरने से 1 महिला की मौत हो गई।
मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, तमिलनाडु, पुडुचेरी में मौसम गर्मी का असर रहेगा। तापमान 35°C से 40°C के बीच रह सकता है। रविवार को महाराष्ट्र का अमरावती देश में सबसे ज्यादा गर्म रहा, यहां तापमान 40.6°C दर्ज किया गया।