ट्रंप का दावा - भारत-पाक को 200% टैरिफ की धमकी दी तब जाकर जंग रोकी

trump-200-percent-tariff-threat-stopped-india-pakistan-war

ट्रंप का दावा - भारत-पाक को 200% टैरिफ की धमकी दी तब जाकर जंग रोकी

ट्रंप का दावा - भारत-पाक को 200 टैरिफ की धमकी दी तब जाकर जंग रोकी

Trump 200% tariff India-Pak: वॉशिंगटन के 'डोनाल्ड जे. ट्रंप यूनाइटेड स्टेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ पीस' में आयोजित बोर्ड ऑफ पीस के पहले शिखर सम्मेलन में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक अलग ही अंदाज में नजर आए। उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध को लेकर बड़े-बड़े दावे किए। 

 200% टैरिफ की धमकी

ट्रंप ने कहा की भारत पाकिस्तान को 200% टैरिफ लगाने की धमकी दी तब जाकर जंग रोकी। ट्रंप ने यह भी दावा किया कि उस जंग में 11 जेट मार गिराए गए थे। हालांकि ये नहीं बताया की वो फाइटर जेट किस देश के थे। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी पीएम शहबाज़ शरीफ ने स्वीकार किया कि ट्रंप ने युद्ध रुकवाकर 2.5 करोड़ लोगों की जान बचाई। 

[caption id="attachment_135223" align="alignnone" width="1059"]ट्रंप बोले - जंग में 11 जेट गिरे ट्रंप बोले - जंग में 11 जेट गिरे[/caption]

‘11 जेट गिराए गए’

ट्रम्प ने कहा कि उस वक्त दोनों देशों के बीच हालात बहुत खराब थे, लड़ाई तेज हो गई थी और फाइटर जेट गिराए जा रहे थे। मैंने मोदी और शहबाज शरीफ को फोन किया। मैं PM मोदी को अच्छी तरह जानता हूं। डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि मैंने दोनों से साफ कह दिया था कि अगर वे झगड़ा खत्म नहीं करेंगे तो मैं उनके साथ कोई व्यापार समझौता नहीं करूंगा। ट्रम्प के मुताबिक दोनों देश लड़ना चाहते थे, लेकिन जब पैसे का मामला आया और नुकसान की बात सामने आई तो दोनों देश मान गए। 

https://youtube.com/shorts/Sgo6kGmIXuI?si=JxwaCnPnFehR2oQ7

Trump 200% tariff India-Pak: भारत ने नकारा

इस दौरान ट्रम्प ने PM शहबाज शरीफ से खड़े होने के लिए कहा वो खड़े हो गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वहीं, शहबाज ने ट्रम्प से कहा कि वे दक्षिण एशिया के रक्षक हैं।

भारत पाकिस्तान के बीच हुई जंग में ट्रंप के किसी भी तरह के हस्तक्षेप के दावे को हमेशा सिरे से नकारा है और इसे द्विपक्षीय मामला बताया। 

चीन से अच्छा रिश्ता

बोर्ड ऑफ पीस में ट्रंप ने चीन को लेकर भी बात  की। ट्रम्प ने कहा कि उनका शी जिनपिंग के साथ बहुत अच्छा रिश्ता है। वह अप्रैल में चीन जाने वाले हैं। उन्होंने कहा कि पिछली बार जब वे चीन गए थे तो राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने उनका शानदार स्वागत किया था। ट्रम्प ने कहा कि उन्होंने इतने सारे सैनिक एक साथ कभी नहीं देखे थे, जो बिल्कुल एक जैसे थे।

 

संबंधित सामग्री

विदेशी बनाम देसी

देश-विदेश

विदेशी बनाम देसी

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

मध्य प्रदेश

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

लाइफ स्टाइल

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

देश-विदेश

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!

मनोरंजन

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!