अफगानिस्तान की टीम को मिली पहली जीत
अफगानिस्तान टीम की ओर से इब्राहिम जादरान ने 41 गेंद में 53 रन बनाए, जिसमें 6 चौके, 1 छक्के शामिल हैं। दरविश रसूली ने 23 गेंद में 33 रन बनाए। टीम से अजमतुल्लाह उमराई ने 21 गेंद में 40 रन बनाकर नाबाद रहें। इसके अलावा सेदिकुल्लाह अटल 16 रन, गुलबदीन नाईब 13 रन और रहमानुल्लाह गुरबाज बिना खाता खोले आउट हो गए।
UAE की ओर से मुहम्मद अरफान और जुनैद सिद्दीकी ने 2-2 विकेट चटकाएं। मुहम्मद जवादुल्लाह को 1 विकेट मिला।
अजमतुल्लाह उमराई की शानदार परफॉर्मेंस
अजमतुल्लाह उमराई ने 21 गेंद में 40 रन बनाए, जिसमें 2 चौके, 3 छक्के शामिल रहे। इतना ही नहीं अजमतुल्लाह ने 4 विकेट भी चटकाएं। इसी के साथ वो 'प्लेयर ऑफ द मैच' भी चुने गए।
राशिद खान ने बनाया रिकॉर्ड
राशिद खान ने T-20 करियर में 700 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने अपने इस सफर में एक और उपलब्धि हासिल कर ली है।
UAE को मिली करारी हार
UAE की टीम की ओर से सोहैब खान ने अर्धशतक लगाया और उन्होंने 48 गेंद में 68 रन बनाए, जिसमें 6 चौके, 4 छक्के शामिल है। अलीशान शराफू 31 गेंद में 40 रन बनाकर आउट हो गए। इनके अलावा टीम के सभी लोग 15 रन तक का स्कोर नहीं बना पाए।
अफगानिस्तान की ओर से अजमतुल्लाह उमरजई ने 4 विकेट और मुजीब उर रहमान ने 2 विकेट झटके। राशिद खान को 1 विकेट मिला
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
अफगानिस्तान
रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, गुलबदीन नाईब, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान (कप्तान), मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, जियाउर रहमान।
UAE
अर्यांश शर्मा (विकेटकीपर), मुहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, सोहैब खान, सिमरनजीत सिंह, हर्षित कौशिक, मुहम्मद अरफान, मुहम्मद फारूक, हैदर अली, जुनैद सिद्दीकी, मुहम्मद जवादुल्लाह।