शाह ने 9000 कांस्टेबल्स को बांटे नियुक्ति पत्र, भजनलाल सरकार की तारीफ की

amit-shah-distributes-appointment-letters-9000-rajasthan-constables-praises-bhajanlal-government

शाह ने 9000 कांस्टेबल्स को बांटे नियुक्ति पत्र, भजनलाल सरकार की तारीफ की

शाह ने 9000 कांस्टेबल्स को बांटे नियुक्ति पत्र भजनलाल सरकार की तारीफ की

Amit Shah Rajasthan Constables: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राजस्थान पुलिस अकादमी में नवनियुक्त कांस्टेबल के कार्यक्रम में शामिल हुए। अमित शाह ने कहा कि 9000 कांस्टेबल्स की नियुक्ति से कानून व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। बिना खर्च और सिफारिश के पारदर्शी तरीके से युवाओं की भर्ती कर उन्हें नौकरी दी गई है। 

अमित शाह राजस्थान पुलिस अकादमी में नवनियुक्त कांस्टेबल के कार्यक्रम में शामिल

शाह ने की भजनलाल सरकार की तारीफ

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आगे कहा, ''राजस्थान में कांग्रेस राज में हो रहे पेपर लीक का सिलसिला भजनलाल सरकार में खत्म हो गया। भजनलाल सरकार ने पेपर लीक बंद किया। एक हजार किलोमीटर से ज्यादा लंबी अंतर्राष्ट्रीय सीमा के बावजूद यहां कानून व्यवस्था बेहतर है। भजनलाल सरकार बनने के बाद आपराधिक घटनाओं में 14% की कमी आई। 

Amit Shah Rajasthan Constables: माहेश्वरी एक्सपो में शामिल हुए शाह

इससे पहले अमित शाह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ‘माहेश्वरी ग्लोबल कन्वेंशन एंड एक्सपो 2026’ में शामिल हुए। इसको लेकर समाज के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। अमित शाह ने अपने संबोधन की शुरुआत माहेश्वरी समाज की तारीफ और उसके गौरवशाली इतिहास को याद करते हुए की। शाह ने कहा कि माहेश्वरी समाज ने हमेशा देश के हर क्षेत्र में अपना योगदान दिया है।  [caption id="attachment_127470" align="alignnone" width="626"]माहेश्वरी ग्लोबल कन्वेंशन एंड एक्सपो 2026 माहेश्वरी ग्लोबल कन्वेंशन एंड एक्सपो 2026[/caption]

माहेश्वरी समाज ने देश को पहचान दिलाई

अमित शाह ने कहा कि मारवाड़ के लोग दुनिया के हर कोने में फैले हुए हैं। व्यापार के क्षेत्र में माहेश्वरी समाज ने देश और राजस्थान दोनों को पहचान दिलाई। समाज के आयोजन और महाकुंभ जैसी सभाएं भारत को मजबूत बनाने का काम करती हैं। जब हर समाज अपने गरीब और कमजोर सदस्यों की देखभाल करता है, तो पूरा भारत आत्मनिर्भर बनता है। 

पूरे विश्व में फैला समाज  

Amit Shah Rajasthan Constables: CM भजनलाल शर्मा ने कहा की ये आयोजन केवल सम्मेलन नहीं बल्कि माहेश्वरी समाज की एकता और सामाजिक प्रतिबद्धता का जीवंत प्रमाण है। राजस्थान की धरती से निकला ये समाज आज पूरे विश्व में फैला है। 

संबंधित सामग्री

विदेशी बनाम देसी

देश-विदेश

विदेशी बनाम देसी

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

मध्य प्रदेश

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

लाइफ स्टाइल

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

देश-विदेश

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!

मनोरंजन

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!