Amitabh Meet Dharmendra Video Viral: मीडिया पर भड़के सनी देओल, वहीं जय से मिलने पहुंचे वीरु!

amitabh-bachchan-meets-dharmendra-video-viral

Amitabh Meet Dharmendra Video Viral: मीडिया पर भड़के सनी देओल, वहीं जय से मिलने पहुंचे वीरु!

amitabh meet dharmendra video viral मीडिया पर भड़के सनी देओल वहीं जय से मिलने पहुंचे वीरु

Palak Muchhal World Record: इंसानियत की मिसाल बनीं पलक मुच्छल, 3800 बच्चों को दी नई जिंदगी! डॉक्टरों की निगरानी में इलाज के बाद 12 नवंबर की सुबह 7:30 बजे उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। धर्मेंद्र के डॉक्टर प्रतीत समदानी ने बताया कि अब उनका इलाज घर पर ही जारी रहेगा और वह रिकवरी की प्रक्रिया में हैं। वहीं बिग बी धर्मेंद्र से मिलने पहुंचे।

'धरमजी की सेहत हमारे लिए बहुत बड़ी चिंता थी' - हेमा मालिनी

मीडिया से बातचीत में हेमा मालिनी ने कहा -

“यह समय हमारे परिवार के लिए बहुत कठिन था। धरमजी की सेहत हमारी सबसे बड़ी चिंता है। बच्चे भी रातभर जाग रहे थे। मैं कमजोर नहीं पड़ सकती, मेरे ऊपर बहुत जिम्मेदारियां हैं। लेकिन अब जब वह घर लौट आए हैं, तो हमें राहत मिली है। बाकी सब ऊपरवाले के हाथ में है, कृपया उनके लिए दुआ करें।”

सनी देओल मीडिया पर भड़के..

गुरुवार सुबह सनी देओल पिता धर्मेंद्र के घर पहुंचे, जहां मीडिया की भीड़ लगी हुई थी।

इस दौरान वे नाराज हो गए और हाथ जोड़कर बोले —

“आपके घर में भी मां-बाप हैं, आपको शर्म नहीं आती?” उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

अमिताभ बच्चन पहुंचे धर्मेंद्र से मिलने...

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, धर्मेंद्र के अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद अमिताभ बच्चन खुद गाड़ी चलाकर उनसे मिलने पहुंचे। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में बिग बी को धर्मेंद्र के घर की ओर जाते हुए देखा गया। इसके अलावा डायरेक्टर गुड्डू धनोआ, प्रोड्यूसर असित मोदी समेत कई सेलेब्स भी उनके हालचाल लेने पहुंचे।

 “अफवाहें न फैलाएं, प्राइवेसी का सम्मान करें” - देओल परिवार

धर्मेंद्र के डिस्चार्ज के बाद परिवार की ओर से बयान जारी किया गया — “धर्मेंद्र जी को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और अब वे घर पर आराम कर रहे हैं। हम सभी से अनुरोध करते हैं कि किसी तरह की अफवाह न फैलाएं और परिवार की प्राइवेसी का सम्मान करें। सभी शुभचिंतकों का धन्यवाद, जिन्होंने उनकी अच्छी सेहत और लंबी उम्र के लिए प्रार्थना की।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dream Girl Hema Malini (@dreamgirlhemamalini)

सुरक्षा के मद्देनजर जुहू स्थित धर्मेंद्र के घर वाली गली पुलिस ने बंद कर दी, ताकि भीड़ इकट्ठी न हो सके।

परिवार ने निधन की फर्जी खबरों पर जताई नाराजगी...

11 नवंबर की सुबह सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र के निधन की झूठी खबरें फैल गई थीं। इस पर उनकी बेटी ईशा देओल और पत्नी हेमा मालिनी ने नाराज़गी जताते हुए कहा कि इस तरह की अफवाहें अनुचित और असंवेदनशील हैं। बाद में सनी देओल की टीम ने स्पष्ट किया कि धर्मेंद्र की सेहत में लगातार सुधार हो रहा है और वे जल्द पूरी तरह स्वस्थ हो जाएंगे।    

संबंधित सामग्री

विदेशी बनाम देसी

देश-विदेश

विदेशी बनाम देसी

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

मध्य प्रदेश

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

लाइफ स्टाइल

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

देश-विदेश

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!

मनोरंजन

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!