अनंत सिंह ने की त्रिपुरा सुंदरी की पूजा, 200 गाड़ियों का काफिला चला साथ

anant-singh-tripura-sundari-puja-convoy

अनंत सिंह ने की त्रिपुरा सुंदरी की पूजा, 200 गाड़ियों का काफिला चला साथ

अनंत सिंह ने की त्रिपुरा सुंदरी की पूजा 200 गाड़ियों का काफिला चला साथ

Anant Singh Update: दुलारचंद हत्याकांड में 141 दिनों बाद जेल से रिहा हुए बाहुबली अनंत सिंह बड़हिया स्थित त्रिपुरा सुंदरी मंदिर शक्ति धाम में पूजा किया। अनंत सिंह मंदिर के गेट पर पहुंचे तो समर्थकों ने जूता खोला, फिर उन्होंने मंदिर में प्रवेश किया। इसके लिए सुबह वे पटना से निकले, इस दौरान जगह-जगह उनका समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया।

अनंत सिंह

200 गाड़ियों का काफिला

मोकामा विधायक अनंत सिंह के साथ 200 गाड़ियों का काफिला चल रहा है। अथमलगोला में समर्थकों ने अनंत सिंह को शेर-ए-बिहार कहा। अनंत सिंह ने अपने पैतृक गांव नदवां पहुंचकर कुलदेवी की पूजा भी की। इस दौरान मंदिर के पुजारी ने कहा कि एक भोले बाबा का मंदिर बनवा दीजिए। इस पर अनंत सिंह ने कहा कि बनवा देंगे।

100 बार गाड़ी से उतरे

आगे बढ़ने पर पंडारक में अनंत सिंह का जोरदार स्वागत किया गया। समर्थकों ने JCB से अनंत सिंह पर फूल बरसाए। उसके बाद बाहुबली मोकामा पहुंचे, जहां समर्थकों ने ढोल-नगाड़े के साथ जोरदार स्वागत किया। फिर उन्होंने परशुराम मंदिर में आरती की। मोकामा बाजार में अनंत सिंह पैदल सूरजभान सिंह के पेट्रोल पंप तक गए, इस दौरान समर्थक नारेबाजी करते  नजर आए। इस दौरान बाहुबली अनंत सिंह ने कहा कि पटना से यहां आने में 100 बार गाड़ी से उतर चुका हूं।

[caption id="attachment_142919" align="alignnone" width="940"]जगह-जगह अनंत सिंह का हुआ जोरदार स्वागत जगह-जगह अनंत सिंह का हुआ जोरदार स्वागत[/caption]

Anant Singh Update: बेटा संभालेंगा कमान?

जब अनंत सिंह पटना से रवाना हो रहे थे, तो उन्होंने मीडिया से बात की और अपने पहले के बयान को दोहराया कि अब वह खुद चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने जनता को संकेत दिया कि अब उनका बेटा आगे उनकी राजनीतिक विरासत को संभालेगा। उन्होंने कहा, 'अगर मेरा बेटा चुनावी मैदान का दौरा करता है और लोगों की मदद करता है, तो वो चुनाव लड़ेगा।

संबंधित सामग्री

विदेशी बनाम देसी

देश-विदेश

विदेशी बनाम देसी

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

मध्य प्रदेश

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

लाइफ स्टाइल

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

देश-विदेश

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!

मनोरंजन

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!