Read More:
Firing at Disha Patani’s House: दिशा पाटनी के घर में हुई फायरिंग, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी!
हाथ में लगी गंभीर चोट...
रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाल ही में एक दुर्घटना के दौरान विक्की जैन के हाथ में कांच घुस गया था, जिसकी वजह से उन्हें गंभीर चोट आई। डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को देखते हुए करीब 45 टांके लगाए। इसी वजह से उन्हें अस्पताल में एडमिट होना पड़ा।
तस्वीरों में अंकिता लोखंडे भी पति विक्की के साथ नजर आ रहीं हैं। वो कपल के करीबी भी लगातार उनका हालचाल पूछ रहे हैं।
फैंस की दुआएं...
अंकिता और विक्की के फैंस सोशल मीडिया पर लगातार उनके लिए दुआएं कर रहे हैं और जल्द स्वस्थ होने की शुभकामनाएं दे रहे हैं। लोग उनकी सेहत को लेकर लगातार अपडेट का इंतजार कर रहे हैं।
रियलिटी शोज से मिली पहचान...
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन कई बार छोटे पर्दे पर साथ नजर आ चुके हैं। दोनों ने 'बिग बॉस 17', 'स्मार्ट जोड़ी' और 'लाफ्टर शेफ्स: अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट' जैसे रियलिटी शोज़ में हिस्सा लिया था। खासतौर पर बिग बॉस 17 में उनकी बॉन्डिंग और रिश्ते ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं।
View this post on Instagram
A post shared by ColorsTV (@colorstv)
शादी और रिलेशनशिप...
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने दिसंबर 2021 में शादी की थी। शादी से पहले दोनों करीब तीन साल तक रिलेशनशिप में रहे थे। साल 2018 में उन्होंने अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। दोनों की पहली मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी, जिसके बाद उनका रिश्ता गहराता चला गया।
View this post on Instagram
A post shared by Ankita Lokhande (@lokhandeankita)