Anupam Kher 71st Birthday: अनुपम खेर ने 71वें जन्मदिन पर फैंस से मांगा खास तोहफा..

anupam-kher-asks-fans-for-special-birthday-gift-video-viral

Anupam Kher 71st Birthday: अनुपम खेर ने 71वें जन्मदिन पर फैंस से मांगा खास तोहफा..

anupam kher 71st birthday अनुपम खेर ने 71वें जन्मदिन पर फैंस से मांगा खास तोहफा

Anupam Kher 71st Birthday: बॉलीवुड के मशहूर दिग्गज एक्टर अनुपम खेर का आज 71वां जन्मदिन है। अपने जन्मदिन के अवसर पर अनुपम खेर ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की और अपने इतने लंबे करियर को याद किया साथ ही फैंस से खास तोहफे की मांग की।

साल 1955 में कश्मीरी पंडित परिवार में हुआ जन्म

अनुपम खेर का जन्म 7 मार्च 1955 को एक कश्मीरी पंडित परिवार में शिमला में हुआ था। एक्टर के पिता पुष्कर नाथ खेर वन विभाग में क्लर्क थे, जबकि उनकी मां दुलारी खेर हाउस वाइफ थी। उन्होंने स्कूल की पढ़ाई शिमला के डी. ए. वी. स्कूल से की।

1984 में किया फिल्मों में डेब्यू

अनुपम खेर ने 1984 में महेश भट्ट की फिल्म 'सारांश' से बॉलीवुड में अपने एक्टिंग करियर की शानदार शुरुआत की, जिसमें उन्होंने 28 साल की उम्र में एक 65 वर्षीय वृद्ध के किरदार में नजर आए थे। उन्हें इस किरदार के लिए पहला फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ एक्टर का पुरुस्कार मिला था।

करीब 500 फिल्मों में किया काम

एक्टर ने अब तक करीब 500 से अधिक फिल्मों में काम किया है। उनकी कुछ मशहूर फिल्मों में से एक है ये फिल्में कर्मा (1986), दिल (1990), दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे (1995), हम आपके हैं कौन (1994), ए वेडनेसडे (2008), स्पेशल 26 (2013), द कश्मीर फाइल्स (2022), राम लखन (1989) इस तरह से कई फिल्में है, जिनके जरिए एक्टर ने अपनी एक्टिंग से सबका दिल जीता है।

अनुपम खेर ने की दो शादियां!

एक्टर ने पहले परिवार की मर्जी से 1979 में एक्ट्रेस मधुमालती कपूर से शादी की। हालांकि की शादी 1 साल भी नहीं चली। 1 साल के भीतर दोनों लोग अलग हो गए। फिर उनकी मुलाकात किरण से हुई। फिर दोनों की दोस्ती हुई। वहीं किरण खेर की शादी बिजनेसमैन गौतम बेरी से हो चुकी थी, लेकिन वो खुश नहीं थी। एक दिन अनुपम खेर ने किरण से कहा कि-“मुझे लगता है मैं तुमसे प्यार करने लगा हूं।” फिर किरण को भी प्यार का एहसास हुआ उन्होंने पति को तलाक दे दिया। फिर 1985 में दोनों ने एक-दूसरे से शादी कर ली।

 

आखिर एक्टर ने फैंस से क्या मांगा?

एक्टर ने अपने फैंस से मजकिएं अंदाज में कहा मैंने इतने साल फिल्म इंडस्ट्री को दिया है। इतने सालों तक उन्होंने अपनी फिल्मों और किताबों के जरिए सबका मनोरंजन किया है, लेकिन आज तक कभी कुछ मांगा नहीं। पर आज वो चाहते हैं कि उनके फैंस उन्हें एक तोहफा दें।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

उन्होंने कहा कि-

‘अगर आप मुझे कुछ देना चाहते हैं, तो मेरी फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ को अमेजन प्राइम पर जरूर देखें, मैं जानता हूं इसे इमोशनल ब्लैकमेल कहते हैं, तो मैं कर रहा हूं इमोशनल ब्लैकमेल लेकिन आज मैं ‘बर्थडे बॉय’ हूं और मुझे इतना हक तो बनता है। मेरे लिए एक कलाकार के तौर पर इससे बड़ा कोई रिवॉर्ड नहीं हो सकता कि दर्शक मेरी नई कहानी को अपना प्यार दें।

फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' को किया डायरेक्ट

एक्टर अनुपम खेर ने फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' को डारेक्ट किया है। यह फिल्म उनके दिल के बेहद करीब है। इस फिल्म में तन्वी के किरदार में शुभांगी दत्त है। उन्होंने इस फिल्म से डेब्यू किया। उनकी एक्टिंग को अनिल कपूर ने भी बहुत तारीफ की थी।

फिल्म की थीम: ऑटिज्म और भारतीय सेना की भावना

‘तन्वी द ग्रेट’ एक ऐसी प्रेरणादायक कहानी है जो ऑटिज्म से जूझती एक बच्ची की है, जो भारत की सेना से जुड़ी है। फिल्म न केवल मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने का कार्य करती है, बल्कि यह दर्शाती है कि सीमाएं चाहे जो भी हों, जज्बा और समर्थन से हर सपना पूरा किया जा सकता है।

ऑस्कर विनर्स और इंटरनेशनल टीम से सजी है फिल्म

इस फिल्म को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खास बनाने के लिए कई दिग्गज शामिल किए गए हैं। इसमें भारत के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय कलाकार और तकनीकी विशेषज्ञ भी जुड़ चुके हैं।

इस फिल्म में जैकी श्रॉफ, अरविंद स्वामी, पल्लवी जोशी, बोमन ईरानी, करण टेकर, नासिर, अनुपम खेर और Game of Thrones फेम इयान ग्लेन नजर आएं।

 

संबंधित सामग्री

विदेशी बनाम देसी

देश-विदेश

विदेशी बनाम देसी

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

मध्य प्रदेश

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

लाइफ स्टाइल

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

देश-विदेश

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!

मनोरंजन

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!