सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन का प्री-वेडिंग समारोह हुआ शुरू, भावनाओं से सराबोर दिखे 'God of Cricket'

arjun-tendulkar-wedding-news-pre-wedding-festivities-begin-in-jamnagar

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन का प्री-वेडिंग समारोह हुआ शुरू, भावनाओं से सराबोर दिखे 'God of Cricket'

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन का प्री-वेडिंग समारोह हुआ शुरू भावनाओं से सराबोर दिखे god of cricket

Arjun Tendulkar wedding news: 'God of Cricket' (क्रिकेट के भगवान) के नाम से मशहूर सचिन तेंदुलकर के घर इन दिनों खुशियों का माहौल है, क्योंकि उनके बेटे अर्जुन तेंदुलकर 5 मार्च, 2026 को विवाह करने वाले हैं. अर्जुन की शादी बिज़नेस परिवार से सम्बन्ध रखने वाली सानिया चंडोक से तय हुई है, और शुक्रवार को प्री-वेडिंग समारोह की शुरुआत गुजरात के जामनगर में हो चुकी है.

सचिन की भावुक स्पीच हो रही सोशल मीडिया पर वायरल

सचिन ने इस अवसर पर दिल छू लेने वाली एक स्पीच दी, जो तेज़ी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और उनके फैंस भी इसे सुनकर काफी भावुक हो गए हैं. सचिन ने कहा, "जब बेटा किसी लड़की को घर लाकर परिचय कराता है, तब एहसास होता है कि वह बड़ा हो गया है." वे आगे बोले, "अर्जुन और सोनिया एक-दूसरे के प्यार में पूरी तरह डूबे नजर आते हैं. “अर्जुन,मुझे तुम पर गर्व है. तुम्हें कोई ऐसा मिला है जो तुम्हें उतना ही प्यार करता है, जितना तुम उसे करते हो.”

जामनगर में पूजा के बाद जश्नमय हुआ माहौल

जामनगर में तेंदुलकर परिवार और चंडोक परिवार के सारे लोग उपस्थित रहे, जहाँ पूजा के बाद प्री-वेडिंग समारोह के जश्न शुरू हुए. बताते चलें की यह वही स्थान है जहाँ 2 वर्ष पूर्व अनंत अम्बानी और राधिका मर्चेंट परिणय सूत्र में बंधे थे.

अम्बानी परिवार ने की मेजबानी

[caption id="attachment_137475" align="alignnone" width="1005"]Arjun Tendulkar wedding news Arjun Tendulkar wedding news[/caption]

समारोह में अम्बानी परिवार भी मौजूद रहा, और उन्होंने दोनों परिवारों की मेजबानी की. इस अवसर का वीडियो IPL टीम मुंबई इंडियंस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया. वीडियो में सचिन, उनकी पत्नी अंजलि तथा बेटी सानिया दिखाईं दीं.

नीता अम्बानी ने भी दीं शुभकामनाएं

[caption id="attachment_137476" align="alignnone" width="986"]Arjun Tendulkar wedding news Arjun Tendulkar wedding news[/caption]

मुकेश अम्बानी की पत्नी, नीता अम्बानी ने भी दोनों परिवारों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं. वे बोलीं कि सचिन का परिवार हमेशा उनके परिवार के काफी निकट रहा है. इस दौरान उन्होंने अर्जुन के बचपन से ले कर के अभी तक के सफ़र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अब अर्जुन अपने जीवन की सबसे खूबसूरत साझेदारी शुरू करने जा रहा है.

संबंधित सामग्री

विदेशी बनाम देसी

देश-विदेश

विदेशी बनाम देसी

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

मध्य प्रदेश

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

लाइफ स्टाइल

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

देश-विदेश

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!

मनोरंजन

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!