Bigg Boss 19: होस्ट सलमान खान ने सिकंदर के डायरेक्टर पर कसा तंज, खुद की मूवी का उड़ाया मजाक!

bigg-boss-19-salman-khan-dig-sikandar-director

Bigg Boss 19: होस्ट सलमान खान ने सिकंदर के डायरेक्टर पर कसा तंज, खुद की मूवी का उड़ाया मजाक!

bigg boss 19 होस्ट सलमान खान ने सिकंदर के डायरेक्टर पर कसा तंज खुद की मूवी का उड़ाया मजाक

Diane Keaton Passes Away: एक्ट्रेस डायने कीटन का 79 की उम्र में हुआ निधन… शो के दौरान सलमान खान ने अपनी लेटेस्ट रिलीज 'सिकंदर' फिल्म के फ्लॉप पर खुलकर बात की और अपनी फिल्म का मजाक भी उड़ाया।

बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही 'सिकंदर'

सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। कई फिल्म समीक्षकों ने इसे कमजोर स्क्रिप्ट और धीमी कहानी के कारण सलमान के करियर की कमजोर फिल्मों में गिना। हालांकि, सलमान खान ने कहा कि उन्हें इस फिल्म को करने का कोई पछतावा नहीं है। उन्होंने बताया कि - फिल्म का प्लॉट मजबूट था, लेकिन 'कभी- कभी सबकुछ उम्मीद के मुताबिक नहीं होता।'

सलमान का मुरुगदॉस पर तंज?

शो के दौरान कॉमेडियन रवि गुप्ता ने सलमान से पूछा कि कौन-सी फिल्में करने का उन्हें पछतावा है। इस पर सलमान ने 1992 की फिल्मों ‘सूर्यवंशी’ और ‘निश्चय’ का नाम लिया। जब उनसे हाल की फिल्मों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा — “नई फिल्मों में से कोई नहीं... लोग कहते हैं ‘सिकंदर’ पर पछताना चाहिए, लेकिन मैं नहीं मानता। उसका प्लॉट बहुत अच्छा था।”

फिर उन्होंने हंसते हुए कहा —

“लेकिन क्या है ना, मैं सेट पर रात के 9 बजे पहुंचता था, तो उसमें गड़बड़ हो गई। मेरी पसलियां टूटी थीं, लेकिन हमारे डायरेक्टर साहब कहते हैं कि मैं लेट आता था।”

‘मद्रासी’ के फेलियर पर सलमान का कटाक्ष...

सलमान खान ने आगे ए.आर. मुरुगदॉस की हालिया फिल्म ‘मद्रासी’ का जिक्र करते हुए हल्के-फुल्के अंदाज में कहा — “उन्होंने अभी एक फिल्म बनाई है ‘मद्रासी’ — बहुत बड़ी फिल्म है और उतनी ही बड़ी (हंसते हुए)... ‘सिकंदर’ से भी बड़ी ब्लॉकबस्टर।” बता दें कि ‘मद्रासी’ 5 सितंबर 2025 को रिलीज हुई थी। लगभग 200 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने केवल 100 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म में शिवकार्तिकेयन और विद्युत जामवाल लीड रोल में थे, जबकि निर्देशन मुरुगदॉस ने किया था।

मुरुगदॉस ने लगाया था सलमान आरोप...

फिल्म के फ्लॉप होने के बाद ए.आर. मुरुगदॉस ने वलई पेचु वॉइस को दिए इंटरव्यू में कहा था — “स्टार के साथ शूट करना आसान नहीं था। हम दिन के सीन भी रात में शूट करते थे, क्योंकि सलमान रात 8 बजे तक ही सेट पर आते थे। हम सुबह शूट करने के आदी हैं, लेकिन वहां चीजें अलग थीं। कई बार बच्चों वाले सीन रात 2 बजे शूट करने पड़े, जब वे थके हुए होते थे।” मुरुगदॉस ने यह भी माना कि कहानी इमोशनल थी, लेकिन वे उसे “ठीक से पेश नहीं कर पाए।”

सलमान ने क्लियर किया स्टैंड...

सलमान खान ने बिग बॉस के मंच पर इन आरोपों को हल्के फुल्के अंदाज में नकारते हुए कहा कि शूटिंग के दौरान वे इंजरी से जूझ रहे थे, जिसकी वजह से सेट पर देर से पहुंचना पड़ा। उन्होंने कहा कि “हर फिल्म अपने वक्त के हिसाब से बनती है, और हर अनुभव कुछ सिखा जाता है।”    

संबंधित सामग्री

विदेशी बनाम देसी

देश-विदेश

विदेशी बनाम देसी

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

मध्य प्रदेश

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

लाइफ स्टाइल

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

देश-विदेश

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!

मनोरंजन

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!