CM नीतीश से मिले RJD के बागी विधायक, बिहार में बड़ा उलटफेर जल्द

bihar-politics-rjd-rebel-mlas-meet-nitish-kumar-major-upheaval

CM नीतीश से मिले RJD के बागी विधायक, बिहार में बड़ा उलटफेर जल्द

cm नीतीश से मिले rjd के बागी विधायक बिहार में बड़ा उलटफेर जल्द

Bihar politics: बिहार में राज्यसभा के हुए चुनाव में RJD के ढाका के विधायक फैसल रहमान वोटिंग में शामिल नहीं हुए थे। कांग्रेस के 3 विधायक और RJD के 1 विधायक के वोटिंग में शामिल नहीं होने के कारण राजद उम्मीदवार को पराजय का मुंह देखना पड़ा था। राजद के बागी विधायक फैसल रहमान के अचानक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद कई तरह के कयास लगाए जाने लगे हैं। RJD की तरफ से अभी तक बागी विधायक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

 RJD के बागी विधायक

CM से मुलाकात

CM नीतीश कुमार से मुलाकात की जानकारी राजद के बागी विधायक फैसल रहमान ने खुद सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट के माध्यम से दी। फैसल रहमान ने कहा कि ढाका क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को लेकर बिहार के माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने आगे लिखा, इस दौरान क्षेत्र के चौमुखी विकास के लिए सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, सिंचाई और बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। माननीय मुख्यमंत्री ने सभी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन दिया और क्षेत्र के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। 

[caption id="attachment_144713" align="alignnone" width="1281"]विधायक फैसल रहमान की पोस्ट विधायक फैसल रहमान की पोस्ट[/caption]

Bihar politics: नीतीश का इस्तीफा

बिहार की सियासत में जल्द ही उलटफेर होने वाला है। सूत्रों के मुताबिक, CM नीतीश 10 अप्रैल को राज्यसभा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। इसके बाद 14 अप्रैल को CM पद से इस्तीफा दे सकते हैं। इसके साथ ही 18 अप्रैल तक बिहार में नई सरकार का गठन होगा।

सीएम नीतीश के इस्तीफे की चर्चाओं के बीच उनकी सिक्योरिटी को लेकर बड़ा फैसला किया गया है। मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद भी नीतीश को Z+ कैटेगरी की सिक्योरिटी मिलेगी। बिहार सरकार के गृह विभाग ने इसे लेकर अधिसूचना जारी की।

सीएम नीतीश

इस अधिसूचना में नीतीश कुमार के CM पद से इस्तीफे भी का जिक्र है। लेटर में लिखा गया है, “बिहार विधान परिषद के सदस्य और CM बिहार के पद से त्याग-पत्र देकर राज्यसभा सदस्य की सदस्यता ग्रहण करेंगे।”

संबंधित सामग्री

विदेशी बनाम देसी

देश-विदेश

विदेशी बनाम देसी

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

मध्य प्रदेश

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

लाइफ स्टाइल

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

देश-विदेश

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!

मनोरंजन

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!