CM भगवंत मान अकाल तख्त: पंजाब के CM मान का श्री अकाल तख्त साहिब के सामने पेश होने का समय बदल दिया गया है. श्री अकाल तख्त साहिब की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि.. वह 15 जनवरी को सुबह 10 बजे की जगह शाम को साढ़े 4 बजे आएं.
[caption id="attachment_127984" align="alignnone" width="300"]

CM Bhagwant Mann visit to Sri Akal Takht Sahib[/caption]
CM भगवंत मान अकाल तख्त: टाइम बदलने का फैसला लिया गया
दरअसल सीएम मान ने कहा था कि.. 15 जनवरी को ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अमृतसर में प्रोग्राम है. क्योंकि उन्हें श्री अकाल तख्त साहिब के सामने पेश होना है, इसलिए वह वहां पर नहीं जा पाएंगे. इसी को देखते हुए हुए टाइम बदलने का फैसला लिया गया है.
CM भगवंत मान अकाल तख्त: सीएम मान ने बातचीत लाइव टेलीकास्ट की अपील की थी
बता दें कि.. सीएम भगवंत मान ने कहा था कि वह नंगे पैर श्री अकाल तख्त साहिब पर जाएंगे.
और उन्होंने जत्थेदार से विनती भी की थी कि जब वह सबूतों समेत गोलक का हिसाब-किताब दें तो इस पूरे मामले का लाइव टेलीकास्ट कराया जाएगा.
अब देखना है कि यह लाइव होगा कि नहीं।
श्री अकाल तख्त साहिब क्या है
बता दें की श्री अकाल तख्त साहिब सिखों के 5 तख्तों में सबसे प्रमुख और सर्वोच्च है, जो अमृतसर के स्वर्ण मंदिर परिसर में स्थित है.
'कालातीत का सिंहासन' कहलाता है.
जो सिखों की धार्मिक, न्यायिक और सांसारिक मामलों के लिए सर्वोच्च शक्ति का केंद्र है, जिसकी स्थापना छठे गुरु, गुरु हरगोबिंद ने 1606 में की थी.
read more:
Chief Minister Vishnu Dev Sai held a high level review meeting: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक