CM भजनलाल ने आम जनता के साथ मनाई होली, बोले - कार्यकर्ता मेरी ताकत

cm-bhajan-lal-sharma-holi-celebration-jaipur-public-workers

CM भजनलाल ने आम जनता के साथ मनाई होली, बोले - कार्यकर्ता मेरी ताकत

cm भजनलाल ने आम जनता के साथ मनाई होली बोले - कार्यकर्ता मेरी ताकत

CM Bhajanlal Holi Celebration: सांगानेर विधानसभा क्षेत्र में होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। इसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शिरकत की। मुख्यमंत्री ने होली पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए में आम जनता के साथ त्योहार मनाया। स्नेह, सद्भाव और आत्मीय मिलन के उद्देश्य से आयोजित इस समारोह में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, स्थानीय जनप्रतिनिधि और विभिन्न समितियों के अध्यक्ष और पदाधिकारी मौजूद रहे। इससे पहले मुख्यमंत्री शर्मा ने अपने आवास पर प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात की और उन्हें होली की शुभकामनाएं दीं।

CM bhajanlal

होली मिलन समारोह

उन्होंने अधिकारियों के साथ प्रदेश के विभिन्न विकास कार्यों और योजनाओं को लेकर भी चर्चा की। इसके बाद वे सांगानेर विधानसभा क्षेत्र पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री शर्मा ने विपक्ष पर भी निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस मुद्दाविहीन है, उनके पास सरकार के खिलाफ कुछ नहीं है, इसलिए झूठे और अनर्गल आरोप लगा रहे हैं।

‘कार्यकर्ता मेरी ताकत’

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल ने कहा कि सांगानेर विधानसभा के कार्यकर्ताओं की ऊर्जा और समर्पण ही उनकी असली ताकत है। उन्होंने कहा कि सांगानेर विधानसभा के कार्यकर्ताओं की वजह से मुझे ताकत मिल रही है। मैंने कल कहा और आज ही इतनी अच्छी तैयारी कर दी। कार्यकर्ताओं की तत्परता की सराहना करते हुए CM ने कहा कि यदि सांगानेर के कार्यकर्ताओं को 5 से 10 घंटे पहले भी सूचना दी जाए तो वे पूरी तैयारी के साथ कार्यक्रम को सफल बना देते हैं। 

[caption id="attachment_138308" align="alignnone" width="1159"]CM भजनलाल बोले - कार्यकर्ता मेरी ताकत CM भजनलाल बोले - कार्यकर्ता मेरी ताकत[/caption]

टीकाकरण अभियान शुरू

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में राज्य सरकार की योजनाओं का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि अजमेर से महिलाओं और बालिकाओं के लिए सर्वाइकल कैंसर का टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है, जो महिला स्वास्थ्य की दिशा में एक अहम कदम है। सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण और स्वास्थ्य सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।

CM Bhajanlal Holi Celebration: चाय और चर्चा

कार्यक्रम से लौटते समय मुख्यमंत्री भजनलाल ने एक बार फिर अपनी सादगी का परिचय दिया। वे रास्ते में एक चाय के ठेले पर रुके और कुल्हड़ में चाय पी। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से चर्चा की, और उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली।

[caption id="attachment_138309" align="alignnone" width="1151"]CM ने पी टपरी पर चाय CM ने पी टपरी पर चाय[/caption]

संबंधित सामग्री

विदेशी बनाम देसी

देश-विदेश

विदेशी बनाम देसी

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

मध्य प्रदेश

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

लाइफ स्टाइल

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

देश-विदेश

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!

मनोरंजन

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!