CM नीतीश ने किया बिपार्ड स्किल पार्क का निरीक्षण, युवाओं को मिल रहा रोजगार

cm-nitish-kumar-bipard-skill-park-inspection-bihar-employment

CM नीतीश ने किया बिपार्ड स्किल पार्क का निरीक्षण, युवाओं को मिल रहा रोजगार

cm नीतीश ने किया बिपार्ड स्किल पार्क का निरीक्षण युवाओं को मिल रहा रोजगार

BIPARD Skill Park Bihar: बिहार के युवाओं को हुनरमंद बनाने और वैश्विक स्तर पर रोजगार के अवसर प्रदान करने की दिशा में बिहार सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया। इसी कड़ी में 1 अप्रैल 2026 को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना स्थित बिपार्ड स्किल पार्क का दौरा किया। इस दौरे का उद्देश्य युवाओं को दिए जा रहे आधुनिक प्रशिक्षण और वहां उपलब्ध सुविधाओं की जमीनी हकीकत को जानना था।

बिपार्ड स्किल पार्क का निरीक्षण

स्किल पार्क का निरीक्षण

इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्किल पार्क में चल रहे अलग-अलग ट्रेनिंग प्रोग्राम्स का विस्तार से अवलोकन किया। उन्होंने न केवल कक्षाओं का दौरा किया, बल्कि वहां रह रहे प्रशिक्षुओं के लिए उपलब्ध कराई गई आवासीय व्यवस्था और मेस की सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री नीतीश ने इस बात पर जोर दिया कि सीखने वाले युवाओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और उन्हें एक बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिले।

BIPARD Skill Park Bihar: युवाओं को रोजगार

बता दे कि, बिपार्ड स्किल पार्क केवल सरकारी कर्मचारियों के प्रशिक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह बिहार के आम युवाओं के लिए भी रोजगार के द्वार खोल रहा है। यहां हाल ही में 6 मुख्य कोर्स संचालित किए जा रहे हैं, जिनमें SAP (सिस्टम्स एप्लीकेशंस एंड प्रोडक्ट्स), CCNA (सिस्को सर्टिफाइड नेटवर्क एसोसिएट), जेरियाट्रिक केयर गिवर, फैशन डिजाइनिंग, कॉमिस (Commis) और असिस्टेंट बेकिंग टेक्नीशियन शामिल हैं। ये सिलेबस आज के दौर की औद्योगिक जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए है। 

आम युवाओं के लिए भी रोजगार के द्वार खोल रहा

667 युवाओं को प्रशिक्षण 

अब तक इस केंद्र से 667 युवाओं को क्षमता संवर्धन का प्रशिक्षण मिल चुका है। इनमें से 204 प्रशिक्षुओं को देश और विदेश की बड़ी कंपनियों में रोजगार के अवसर प्राप्त हुए हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश के साथ जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत और बिपार्ड के महानिदेशक बी. राजेंद्र सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। राज्य सरकार का लक्ष्य इस मॉडल को और विस्तार देना है ताकि बिहार का हर युवा स्वावलंबी बन सके।

संबंधित सामग्री

विदेशी बनाम देसी

देश-विदेश

विदेशी बनाम देसी

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

मध्य प्रदेश

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

लाइफ स्टाइल

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

देश-विदेश

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!

मनोरंजन

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!