Nitish Kumar Nishant: भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती पर समस्तीपुर के कर्पूरीग्राम में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।

सर्वधर्म प्रार्थना सभा में शामिल हुए CM
मुख्यमंत्री नीतीश स्मृति भवन में आयोजित सर्वधर्म प्रार्थना सभा में भी शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान 2 पुस्तकों ‘संसद और मैं’ तथा ‘मेरे संसदीय स्वर’ का विमोचन किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा, मंत्री विजय हजारी और विजय चौधरी, के साथ केंद्रीय राज्यमंत्री रामनाथ ठाकुर भी मौजूद रहे।
Nitish Kumar Nishant: निशांत की राजनीति में एंट्री कब?
इधर, मुख्यमंत्री नीतीश के बेटे निशांत कुमार की सक्रिय राजनीति में एंट्री को लेकर अटकलें एक बार फिर तेज हो गई हैं। JDU के कार्यालय में सरस्वती पूजा के आयोजन के दौरान यह चर्चा और जोर पकड़ गई, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने निशांत को पार्टी में शामिल होने के लिए मनाने की कोशिश की। यह कार्यक्रम JDU IT सेल की ओर से आयोजित किया गया था। निशांत कुमार CM नीतीश कुमार से पहले ही पूजा पंडाल में पहुंच गए थे।
[caption id="attachment_130115" align="alignnone" width="615"]

निशांत को देखकर हैरान हुए CM[/caption]
बेटे को देखकर हैरान हुए नीतीश
Nitish Kumar Nishant: जब मुख्यमंत्री नीतीश वहां पहुंचे तो निशांत को देखकर हैरानी हुई। नीतीश ने निशांत से पूछा, 'तुम कब आए?' कार्यक्रम के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने निशांत के राजनीति में आने की मांग रखी। केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने निशांत के कंधे पर हाथ रखकर कहा, 'आप मान जाइए।' इसके अलावा प्रदेश महासचिव छोटू सिंह ने भी कहा, 'बोल दीजिए कि अब बनेंगे।'