सीएम शर्मा अटल जयंती: पूर्व पीएम वाजपेयी की जयंती पर सीएम शर्मा बोले- विश्वास, ...

cm-sharma-statement-on-atal-vajpayee-birth-anniversary

सीएम शर्मा अटल जयंती: पूर्व पीएम वाजपेयी की जयंती पर सीएम शर्मा बोले- विश्वास, संवाद और परिणाम सुशासन के आधार

 सीएम शर्मा अटल जयंती पूर्व पीएम वाजपेयी की जयंती पर सीएम  शर्मा बोले- विश्वास संवाद और परिणाम सुशासन के आधार

सीएम शर्मा अटल जयंती: भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर जयपुर में कार्यक्रम हुए. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शासन सचिवालय में पुष्पांजलि और सुशासन शपथ कार्यक्रम हुए. इस मौके पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी की जयंती और सुशासन दिवस की शुभकामनाएं दी. पूर्व पीएम को नमन करते हुए कहा कि वे एक कुशल राजनीतिज्ञ, प्रखर वक्ता और दूरदर्शी नेता थे. उनके नेतृत्व ने देश में सुशासन की अनुकरणीय मिसाल प्रस्तुत की.

इस मौके पर सीएम भजनलाल शर्मा ने वाजपेयी सरकार के कार्यकाल में हुए कार्यों का भी उल्लेख किया. उन्होंने कहा,"पूर्व पीएम द्वारा शुरू की गई प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से लेकर स्वर्णिम चतुर्भुज सड़क परियोजना ने देश के विकास को नई गति दी. श्रद्धेय अटल जी का सुशासन माॅडल हम सभी के लिए पथप्रदर्शक है."

 सीएम शर्मा अटल जयंती: सुशासन का मंत्र दिया

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मानना है कि सरकार का अभाव और दबाव दोनों ही नहीं होने चाहिए. इसी मंत्र के साथ राज्य सरकार कार्य कर रही है. सुशासन तभी संभव है जब नियम स्पष्ट हों, अधिकारी संवेदनशील हों और सरकार उत्तरदायी बने. उन्होंने कहा कि सुशासन ऐसी व्यवस्था है, जहां जनता की जरूरतों को समझकर उनको समयबद्ध और प्रभावी सेवाएं प्रदान की जाएं. सुशासन का आधार विश्वास, संवाद और परिणाम के तीन स्तंभों पर टिका है. साथ ही उन्होंने राज्य सरकार सेवा वितरण को सरल और पारदर्शी बनाने की दिशा बनाने पर जोर दिया.

 सीएम शर्मा अटल जयंती: शासन-प्रशासन का सर्वोच्च ध्येय जनसेवा

मुख्यमंत्री ने कहा कि वाजपेयी का जीवन और दर्शन हमें सिखाता है कि शासन और प्रशासन का सर्वोच्च ध्येय जनसेवा होना चाहिएयह आयोजन राज्य के पारदर्शी, जवाबदेह और नागरिक केंद्रित प्रशासन का प्रतीक हैसुशासन एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है, जिसके केंद्र में योजनाओं की सफल क्रियान्विति के माध्यम से अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को लाभ पहुंचाना है

मुख्यमंत्री के कई कार्यक्रम थे

सीएम एसएमएस इंडोर स्टेडियम में सांसद खेल महोत्सव कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. मुख्यमंत्री एचसीएम रीपा (ओटीएस) में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय सुशासन दिवस समारोह में सहभागिता करेंगे. इसके साथ ही वे दोपहर में कॉमर्स कॉलेज में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेला कार्यक्रम में शामिल हुए  मानसरोवर स्थित सिटी पार्क में भी वाजपेयी की जयंती पर कार्यक्रम प्रस्तावित थे.

संबंधित सामग्री

विदेशी बनाम देसी

देश-विदेश

विदेशी बनाम देसी

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

मध्य प्रदेश

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

लाइफ स्टाइल

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

देश-विदेश

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!

मनोरंजन

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!