पूर्ण राज्यत्व दिवस पर CM सुक्खू ने की घोषणा, किसान व बागवान आयोग का होगा गठन

cm-sukhu-announces-farmers-horticulturists-commission-himachal-statehood-day

पूर्ण राज्यत्व दिवस पर CM सुक्खू ने की घोषणा, किसान व बागवान आयोग का होगा गठन

पूर्ण राज्यत्व दिवस पर cm सुक्खू ने की घोषणा किसान व बागवान आयोग का होगा गठन

Himachal CM Sukhu: पूर्ण राज्यत्व दिवस पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने किसान व बागवान आयोग गठन करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने 70 साल से ऊपर पेंशनरों और पारिवारिक पेंशनरों को 31 जनवरी से पहले एरियर देने की घोषणा की। इसके अलावा चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को एरियर और ग्रेच्युटी 31 जनवरी से पहले की घोषणा की।

 

CM सुक्खू का ऐलान

CM ने जिला कांगड़ा परागपुर में उपमंडल अधिकारी नागरिक (SDM) कार्यालय खोलने की घोषणा के साथ-साथ नलसुहा में PHC खोलने का भी ऐलान किया। परागपुर में आयोजित राज्यस्तरीय पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह के दौरान CM सुक्खू ने ये घोषणाएं की। CM सुक्खू ने 70 साल से ज्यादा पेंशनरों और पारिवारिक पेंशनरों को पूरा DA देने की घोषणा की।  [caption id="attachment_130294" align="alignnone" width="547"]नलसुहा में PHC खोलने का  ऐलान नलसुहा में PHC खोलने का ऐलान[/caption]

Himachal CM Sukhu: CM ने किया ध्वजारोहण

देहरा उपमंडल के तहत परागपुर में राज्यस्तरीय पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह मनाया गया। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने 11.02 बजे ध्वज फहराया। फिर परेड का निरीक्षण किया। इसमें 12 दस्ते शामिल हुए। CM सुक्खू ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार दिन-रात व्यवस्था परिवर्तन के जरिए हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने में जुटी है।

CM का केंद्र सरकार पर निशाना

Himachal CM Sukhu: मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि 2022 में मुख्यमंत्री बनने का अवसर मिला। हिमाचल की प्रति व्यक्ति आय 2 लाख 57 हजार रुपए है, लेकिन राज्य पर करीब 1 लाख करोड़ रुपए का कर्ज भी है। CM सुक्खू ने कहा कि हिमाचल की आर्थिकी का आधार टूरिज्म और हाइड्रो सेक्टर है, बावजूद इसके केंद्र सरकार ने अनुदान में भारी कटौती की। केंद्र सरकार से 7 हजार करोड़ रुपए कम मिल रहे हैं। BJP के समय 1 लाख 16 हजार करोड़ रुपए की मदद मिली थी। 

नशे के खिलाफ अभियान

मुख्यमंत्री सुक्खू ने नशे के बढ़ते चलन पर चिंता जताते हुए कहा - युवा सिंथेटिक ड्रग्स की चपेट में आ रहे हैं। इसके लिए ‘चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ चलाया गया, जिसमें युवा बढ़-चढ़कर  हिस्सा ले रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान CM ने प्रागपुर में SDM कार्यालय खोलने की घोषणा की।

संबंधित सामग्री

विदेशी बनाम देसी

देश-विदेश

विदेशी बनाम देसी

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

मध्य प्रदेश

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

लाइफ स्टाइल

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

देश-विदेश

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!

मनोरंजन

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!