CM सुक्खू ने किया बड़ा ऐलान, सुंदर ठाकुर बनेंगे मंत्री

cm-sukhu-announces-sunder-thakur-as-minister-himachal

CM सुक्खू ने किया बड़ा ऐलान, सुंदर ठाकुर बनेंगे मंत्री

cm सुक्खू ने किया बड़ा ऐलान सुंदर ठाकुर बनेंगे मंत्री

CM Sukhu Sunder Thakur: हिमाचल प्रदेश में कुल्लू से कांग्रेस विधायक सुंदर सिंह को कैबिनेट में जगह मिल गई है। विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सदन में यह ऐलान किया। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ बहसबाजी के दौरान CM सुक्खू ने सदन में ऐलान किया कि कुल्लू के विधायक सुंदर ठाकुर को जल्द मंत्री बनाया जाएगा। 

[caption id="attachment_134974" align="alignnone" width="1060"]सुंदर ठाकुर बनेंगे मंत्री सुंदर ठाकुर बनेंगे मंत्री[/caption]

CM का ऐलान

दरअसल, सदन में RDG पर चर्चा के दौरान विधायक सुंदर ठाकुर और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर आमने-सामने आ गए थे। दोनों के बीच नोक-झोंक हुई न सदन का माहौल गरमा गया। इसी बीच सीएम सुक्खू उठे और सदस्यों को शांत करने लगे।  इस दौरान मुख्यमंत्री ने सदन में कहा कि सुंदर ठाकुर को जल्द ही मंत्री बनाया जाएगा और नेता प्रतिपक्ष को इसका निमंत्रण दिया जाएगा। इसके कुछ देर बाद माहौल शांत हुआ और सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चली।

CM Sukhu Sunder Thakur: मंत्रिमंडल का विस्तार

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट में कुल CM समेत 12 मंत्री बनाए जाते हैं। ऐसे में अभी एक पद खाली है, जिस पर मंत्री का चयन होना बाकी है। बीते 3 साल से CM ने इस एक पद पर किसी मंत्री की तैनाती नहीं की है। बीच बीच में लगातार खबरें आती हैं कि अब सरकार मंत्रीमंडल का विस्तार करेगी, लेकिन अब तक ये केवल चर्चा ही रही। फिलहाल, मंत्रिमंडल में शिमला से सबसे ज्यादा तीन मंत्री, कांगड़ा से 2, बिलासपुर, सिरमौर, सोलन, ऊना और किन्नौर से 1-1 मंत्री है। CM सुक्खू को मिलाकर कुल 11 मंत्री पद भरे हुए हैं।

 

संबंधित सामग्री

विदेशी बनाम देसी

देश-विदेश

विदेशी बनाम देसी

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

मध्य प्रदेश

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

लाइफ स्टाइल

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

देश-विदेश

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!

मनोरंजन

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!